Women’s Day: Google ने महिलाओं के सम्मान में तैयार किया यह Doodle

Women’s Day: Google ने महिलाओं के सम्मान में तैयार किया यह Doodle
HIGHLIGHTS

महिला दिवस के अवसर पर सर्च इंजन Google ने एक Doodle बनाया है जिसमें विश्व की सफल महिलाओं के कुओट्स लिखे गए हैं।

ख़ास बातें

  • गूगल इस तरह मना रहा है Women’s Day
  • विश्व भर की सफल महिलाओं के कुओट्स लिखे हैं डूडल में
  • स्लाइडशो के रूप में है आज का डूडल

 

आज गूगल ने Women’s Day के अवसर पर नया डूडल तैयार किया है जो कि स्लाइडशो के रूप में जिसमें दुनिया भर की सफल महिलाओं के कुओट्स लिखे हैं। डूडल की शुरुआती पहली स्लाइड में अलग-अलग भाषाओँ में महिला (Women) लिखा गया है और इसमें हिंदी, अरबिक, फ्रेंच, बंगला, रुसी, जापानी, जर्मन, इटालियन, अंग्रेज़ी, स्पेनिश और पुर्तगाली शामिल है।

Doodle पर बने स्टार्ट बटन पर क्लिक करते ही एक-एक कर इन सफल महिलाओं के कुछ प्रेरणादायक उद्धरण आते हैं जो कि उनकी क्षेत्रीय भाषाओँ में लिखे गए हैं।

इन महिलाओं में DrMae Jemison (अमरीकी अंतरिक्ष यात्री और चिकित्सक), मेक्सिको की आर्टिस्ट Frida Kahlo, भारतीय बॉक्सर Mary Kom और ब्रिटिश-ईराकी आर्किटेक्ट Zaha Hadid आदि शामिल हैं। 

हर वर्ष, 8 मार्च को पूरे विश्व में महिलाओं के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 28 फ़रवरी, 1909 को न्यू यॉर्क में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस का आयोजन किया था जिसके बाद महिला दिवस मानाने का विचार आया।

एक साल बाद, इंटरनेशनल सोशलिस्ट वुमन कांफ्रेंस ने सुझाव दिया कि महिला दिवस को वार्षिक स्टार पर मनाना चाहिए। 

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

और पढ़ें

Asus Women’s Day सेल: फ्लिपकार्ट पर पाएं इन फोंस पर भारी डिस्काउंट

केवल Rs 10,000 की कीमत में आते हैं ये पांच बेहतरीन स्मार्टफोंस

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo