22 हजार mAh की बैटरी के साथ आता है ये तोडू फोन, मजबूती ऐसी जो हथोड़े से भी न टूटे | Tech News

22 हजार mAh की बैटरी के साथ आता है ये तोडू फोन, मजबूती ऐसी जो हथोड़े से भी न टूटे | Tech News
HIGHLIGHTS

Ulefone Armor 24 स्मार्टफोन में तगड़ा Rugged Design मिलता है।

Ulefone Armor 24 में एक 22,000mAh की बैटरी मिलती है।

Armor 24 में तोडू फीचर भी मिलते हैं, हालांकि इसकी कीमत के बारे में अभी तक जानकारी नहीं आई है।

Ulefone Armor 24 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। यह Ulefone smartphone एक Rugged Design और बेहद ही हल्के फॉर्म फैक्टर में आता है। स्मार्टफोन में एक सबसे बड़ी 22000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें emergency lighting system भी दिया गया है।

फोन में एक रियर-माउंटेड LED Light दी गई है जो 1000 lumes मैक्सिमम ब्राइट्नेस तक जाती है। इसके अलावा आपको बता देते है कि Ulefone Armor 24 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale की ऑफिशियल डेट का खुलासा, इस दिन होगी Discount की बारिश! Tech News

ulefone armor 24 1
ulefone armor 24 1

जानकारी के लिए बता देते हैं कि इसके पहले Ulefone की ओर से Armor 23 Ultra को पेश किया गया था, अब Ulefone Armor 24 के तौर पर कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है। Armor 24 कहीं न कहीं iPhone 15 से कुछ मामलों में मेल खाता है। फोन में एक डैडीकेटेड साइड बटन भी दिया गया है। इस साइड बटन के माध्यम से रियर लैम्प की ब्राइटनेस को तीन लेवल पर कंट्रोल किया जा सकता है।

Armor 24 में 6W Beam भी मिलती है। इसके अलावा फोन में एक 22,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 66W की चार्जिंग सुविधा भी मिलती है। इस बैटरी के साथ आपको लगभग 7 दिन की पावर क्षमता मिलती है। इसके अलावा यह 10W की चार्जिंग डिलिवर भी कर सकता है, जैसा एक पावर बैंक करता है।

यह भी पढ़ें: Oppo A18 Launched! 5000mAh बैटरी के साथ आया Oppo का Latest स्मार्टफोन, देखें स्पेक्स | Tech News

Armor 24 में एक 6.78-इंच की FHD+ Display मिलती है। इसमें गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी मिलता है। इसमें MediaTek Helio G96 प्रोसेसर भी मिलता है। इसके अलावा इसमें 4G/LTE mobile connectivity मिलती है। फोन में 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मिलती है। यहाँ आपको यह भी बता देते है कि फोन में 12GB रैम का Expandable सपोर्ट मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 13 की सुविधा मिलती है।

ulefone armor 24 2
ulefone armor 24 2

फोन की पावरफुल लाइटिंग, पावर बैंक जैसी सुविधा और इसका Rugged Design फोन को एक दमदार स्मार्टफोन के रूप में दिखाता है। हालांकि फोन को कंपनी की ओर से पेश कर दिया गया है, लेकिन इसकी कीमत और सेल डिटेल्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo