TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर ने कर दिया कमाल, सेल का नया ही आंकड़ा छूकर मचाया धमाल

Updated on 08-Aug-2022
HIGHLIGHTS

जून 2022 में स्कूटर की यूनिट्स की सेल 4,667 तक हुई है।

वहीं 2021-22 में स्कूटर्स की हर महीने सेल 1546 यूनिट्स तक रहा है।

बढ़ती हुई मंहगाई और बढ़ते हुए दामों के बीच यह इलेक्ट्रिक स्कूटर लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

जून 2022 में स्कूटर की यूनिट्स की सेल 4,667 तक हुई है। वहीं 2021-22 में स्कूटर्स की हर महीने सेल 1546 यूनिट्स तक रहा है। बढ़ती हुई मंहगाई और बढ़ते हुए दामों के बीच यह इलेक्ट्रिक स्कूटर लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। दिन प्रति दिन इलेक्ट्रिक स्कूटर कस्टमर्स के बीच बड़े पैमाने पर प्रचलित हो रहे हैं। बढ़ती हुई महंगाई और पेट्रोल के दामों में निरंतर वृद्धि के कारण ही कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे ज्यादा पसंद आ रहें है। तेल के बढ़ते दामों को देखते हुए लोग अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर जाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं और साथ ही यह कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर ज्यादा फोकस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: क्रॉसबीट्स ने अपनी नई स्मार्टवॉच इग्नाइट ग्रांडेट को बाज़ार में उतारा

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में क्या है खासियत?

बढ़ती महंगाई के बीच यह लोगों के लिए किसी तोहफे जैसा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की खास बात यह है कि यह प्रति किलोमीटर महंगे पेट्रोल के मुकाबले कई गुना सस्ते पड़ते हैं। जिससे लोगों को राहत तो मिलती है यह उनकी पसंद भी बनती जा रही हैं। क्योंकि यह उनके जेबों पर कम असर डालते हैं। वहीं आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल्स ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने हाल ही में बताया है कि उन्होंने इस स्कूटर का अपग्रेडेड वर्जन भी लॉन्च किया था। इस पर कस्टमर्स का जबरदस्त रेस्पोन्स कंपनी को मिल रहा है, असल में यह लोगों के बीच में लॉन्च के बाद से ही बेहद बड़े पैमाने पर प्रचलित हो रही है। TVS iQube की लगभग एक महीने में 5 हजार यूनिट्स तक की सेल ने एक नया ही रिकार्ड खड़ा कर दिया है। 

TVS iQube के नए वर्जन में क्या है खास?

यह भी पढ़ें: थिएटर में रिलीज हुई ये फिल्में अब OTT पर हो गई हैं उपलब्ध, देखें कहाँ…

इसी साल मई में TVS iQube का नया वर्जन लॉन्च किया गया था। लोगों को स्कूटर काफी पसंद भी आया और वहीं इसको काफी खरीदा भी जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक माना जा रहा हा कि TVS iQube की सबसे ज्यादा सेल्स जून 2022 में हुई है। अगर आंकड़ो की मानें तो कंपनी ने एक महीने में स्कूटर की डेढ़ हजार से ज्यादा यूनिट्स की सेल कर ली है। कंपनी ने यह भी कहा है कि 2022 के आखिरी तक वह इस प्रोडक्शन को 25 हजार यूनिट्स हर महीने तक लेकर जाने वाली है और 2023 में इसे 50 हजार यूनिट्स तक ले जाने का कंपनी का लक्ष्य है। 

TVS iQube के फीचर्स

TVS iQube इस बार जबरदस्त फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसके फीचर्स आपको काफी पसंद भी आएंगे, इससे अच्छी बात और क्या ही हो सकती है कि यह आपको सिंगल चार्ज में 140KM की रेंज देने में सक्षम है। वहीं iQube के बेस वेरिएंट में 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन असिस्ट सपोर्ट करता रहता है। iQube S में समान फीचर्स से लैस 7-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर लीक हुई Apple iPhone 14 की कीमत, जानें डीटेल

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :