21 Days India Lockdown: Hotstar और Zee5 पर उपलब्ध Top 5 Shows

Updated on 01-Apr-2020
HIGHLIGHTS

जहां देश कोरोनावायरस जैसी महामारी का सामना कर रहा है, वहां लोगों को घर पर रहने की भी हिदायत दी गई है। भारत को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है

अब ऐसे में घर पर आप अपने मनोरंजन के लिए क्या करने वाले हैं? असल में आपको आज हम इसके बारे में बताएँगे कि आप अपने घर पर अपने समय को कैसे बिताएं। तो क्या आप तैयार हैं?

हम सभी कोरोनावायरस के चलते देश में लगाए गए लॉकडाउन (दिनों के लिए) के दूसरे सप्ताह में कदम रख चुके हैं। अब जब ऐसा चल रहा हैं, और अभी लम्बे समय तक चलने वाला भी है, तो हम आपको बता देते हैं कि आपके पास बहुत समय है कि आप अपने लिए कुछ बेस्ट चुनाव कर सकें। आज हम आपको बता रहे हैं कि आप Hotstar और Zee5 पर कुछ सबसे बेस्ट शोज का आनंद इसी दौरान ले सकते हैं। हालाँकि अगर आप चाहते हैं कि आप Hotstar और Zee5 के इन सभी शोज को जिनके बारे में हम आपको अभी बताने जा रहे हैं, देख सकते हैं। तो सबसे पहले आपके पास या तो Hotstar और Zee5 का सब्सक्रिप्शन होना जरुरी है, या आपको यह लेना होगा। आपको यहाँ यह भी बता देते हैं कि कुछ शो आपको दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर फ्री में भी मिलते हैं, जिनके पास यह सब्सक्रिप्शन है। वह इन टॉप 5 शोज का आनंद ले सकते हैं। आइये अब आपको बताते हैं कि आखिर आप इस दौरान यानी भारत में 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान किन Hotstar और Zee5 शोज का आनंद ले सकते हैं।

Mentalhood

यह Zee5 का एक जाना माना शो है, आपको बता देते हैं कि इस शो के साथ ही करिश्मा कपूर ने अपना डिजिटल डेब्यू भी किया है। यह एक ऐसे शो है जिसमें साउथ मुंबई की पांच मान हैं, जिनके बच्चे एक पोश स्कूल में पढ़ते हैं। इस शो के बारे में ज्यादा जानने के लिए इस विडियो को देखें।

The Final Call

आपको बता देते हैं कि यह शो Zee5 पर काफी फेमस है, और इस शो के माध्यम से ही अर्जुन रामपाल ने अपने डिजिटल डेब्यू भी किया है। यह कहानी एक हवाई सफ़र के इर्द गिर्द घुमती है, अगर आप इसका आनंद लेना चाहते हैं तो आप इस विडियो को देख सकते हैं। 

Monsoon Shootout

इस शो का आनंद आप हॉटस्टार पर जाकर ले सकते हैं। यह अपने आप में एक थ्रिलर कहानी है, जो आपको काफी मज़ा देने वाली है, अगर आप इस शो को देखना चाहते हैं तो आपको पहले इस विडियो को जरुर देख लेना चाहिए।

Special Ops

इस शो को हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। यह हॉटस्टार की एक नई सीरीज है। यह शो इंडियन इंटेलिजेंस पर आधारित है। जो पिछले 19 सालों से देश में आतंकी हमलों को झेल रही है। इस सीरीज में आपको पार्लियामेंट अटैक, कश्मीर टेरर अटैक और अन्य बहुत कुछ रियल स्टोरी पर आधारित मिलने वाला है। आप इस सीरीज से जुड़ा एक विडियो यहाँ देख सकते हैं। 

Hotstar और Zee5 पर अन्य शो

इन दोनों ही प्लेटफार्म पर आप अलग अलग अंग्रेजी और हिंदी शोज के अलावा बहुत सी मूवी आदि का भी आनंद ले सकते हैं। आपको बता देते है कि आप हॉटस्टार पर कॉफ़ी विथ करण, मॉडर्न फॅमिली, फ़्लैश, मास्टर शेफ, रोर ऑफ़ ड लायंस आदि के जैसे बहुत से शो का मज़ा ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप Zee5 की चर्चा करें तो यहाँ आप Rangbaaz, Karenjit Kaur, Ishq Aaj Kal, Badnaam Gali, The Sholay Girl आदि जैसे शोज और मूवी का आनंद ले सकते हैं। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :