आज गूगल डूडल पर आपको भारत के महान वैज्ञानिकों में से एक Vikram Sarabhai की तस्वीर नज़र आ रही होगी। दरअसल आज Vikram Sarabhai की 100वीं जयंती के मौके पर गूगल ने उनपर आधारित Google Doodle तैयार किया है। विक्रम साराभाई का जन्म आज ही के दिन यानी 12 अगस्त 1919 में अहमदाबाद में हुआ था। उनसे जुड़ी खास बात का ज़िक्र करें तो आपको बता दें कि 1947 में विक्रम साराभाई ने फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी की स्थापना की थी।
केवल 28 साल की उम्र में ही उन्होंने फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी को विश्वस्तरीय संस्थान बना दिया था। इन्हें भारतीय स्पेस प्रोग्राम के पिता के रूप में भी जाना जाता था। विक्रम साराभाई को एक अच्छे लीडर के तौर पर भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे हमेशा अपने साथ काम करने वाले वैज्ञानिक साथियों की आगे बढ़ने में मदद किया करते थे। वहीँ 1962 में विक्रम साराभाई को शांति स्वरूप भटनागर मेडल से सम्मानित भी किया गया था। इतना ही नहीं, देश के इस महान वैज्ञानिक ने 15 अगस्त 1969 को ISRO की स्थापना भी की थी।
जहां 1966 में इन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था वहीँ आगे चलकर 1972 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद की स्थापना में भी विक्रम साराभाई की भी अहम भूमिका थी। वहीँ आखिर में देश को आगे ले जाने वाले विक्रम साराभाई की 1971 में मृत्यु हो गयी।
खास बात यह है की उनकी मृत्यु उसी जगह के पास ही हुई जहां भारत के पहले रॉकेट का परीक्षण किया गया था। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में वह थुंबा में रूसी रॉकेट के परीक्षण को देखने के लिए गए थे जिसके बाद सोते समय उनकी मृत्यु हो गयी थी।