एंड्राइड 9 पाई अपडेट: भारत में इन डिवाइसेज को मिलेगा एंड्राइड पाई का अपडेट

एंड्राइड 9 पाई अपडेट: भारत में इन डिवाइसेज को मिलेगा एंड्राइड पाई का अपडेट
HIGHLIGHTS

OnePlus 6, Google Pixel फोंस, Sony Xperia XZ2 और XZ2 Compact और कुछ अन्य फोंस को पहले ही एंड्राइड पाई का अपडेट प्राप्त हो चुका है और इस लिस्ट में शामिल अन्य फोंस के लिए जल्द ही अपडेट जारी किया जाएगा।

गूगल ने 6 अगस्त 2018 को एंड्राइड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम का फाइनल वर्ज़न आधिकारिक तौर पर पेश किया था। और लेटेस्ट OS को सबसे पहले पिक्सल सीरीज़ के स्मार्टफोंस में उपलब्ध कराया गया था। गूगल के हाल ही में लॉन्च हुए Pixel 3 और Pixel 3 XL एंड्राइड पाई पर काम करते हैं, लेकिन अन्य कम्पनियों के स्मार्टफोंस को कब यह नया अपडेट मिलने वाला है? हम इस लिस्ट में उन सभी डिवाइसेज के बारे में बता रहे हैं जिन्हें एंड्राइड पाई अपडेट मिल गया है या मिलने वाला है।

पहले बात करें उन स्मार्टफोंस की जो रिलीज़ होने से पहले ही एंड्राइड P बीटा प्रोग्राम का हिस्सा थे और और इनमें से कुछ को एंड्राइड पाई का अपडेट मिल भी चुका है या जल्द ही मिलने वाला है। इन मोबाइल फोंस में Sony Xperia XZ2, Xiaomi Mi Mix 2S, Nokia 7 Plus, Oppo R15 Pro, Vivo X21, OnePlus 6, Essential PH 1, Google Pixel और Google Pixel 2 शामिल हैं। अभी गूगल के फोंस के अलावा Essential PH-1, OnePlus 6, Sony Xperia XZ2 और Nokia 7 Plus को अपडेट प्राप्त हो चुका है। अब Xiaomi Mi Mix 2S के लिए भी नया OS अपडेट जारी किया जा रहा है लेकिन Oppo R15 Pro और Vivo X21 को अब भी यह अपडेट मिलना बाकी है।

इस लिस्ट में उन फोंस को रखा गया है जिन्हें एंड्राइड पाई अपडेट प्राप्त हो चुका है जल्द ही नया अपडेट प्राप्त होने वाला है। 

Nokia

Nokia 7 Plus कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसे एंड्राइड पाई OS का स्टेबल अपडेट प्राप्त हो चुका है। कम्पनी ने पुष्टि की है कि Nokia 6.1, Nokia 6.1 Plus और Nokia 7.1 के लिए अक्टूबर में अपडेट जारी किया जाएगा जबकि Nokia 8 और Nokia 8 Sirocco को नवम्बर में नया अपडेट प्राप्त होगा।

Xiaomi

वर्तमान में एंड्राइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 केवल Xiaomi Mi Mix 2S के लिए उपलब्ध है। हालांकि, क्योंकि यह रिकवरी रोम है जिसके लिए यूज़र्स को इसे इनस्टॉल करने के लिए TWRP का उपयोग करना होगा। शाओमी के अन्य स्मार्टफोंस को भी जल्द ही नया एंड्राइड पाई अपडेट प्राप्त होना शुरू होगा लेकिन अभी कम्पनी ने ऐसी कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है।

Motorola

अगस्त में मोटोरोला ने घोषणा की थी कि निम्नलिखित स्मार्टफोंस को एंड्राइड पाई का अपडेट प्राप्त होगा:

Moto Z3
Moto Z3 Play
Moto Z2 Force Edition
Moto Z2 Play
Moto X4
Moto G6 Plus
Moto G6
Moto G6 Play

हालांकि, अभी तक कम्पनी की ओर से इन फोंस को नया अपडेट प्राप्त होने की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है। कम्पनी ने हाल ही में अपना Motorola One Power स्मार्टफ़ोन लॉन्च किया था जो एंड्राइड वन प्रोग्राम का हिस्सा है और इस फोन को इस महीने ही एंड्राइड पाई का बीटा अपडेट मिलने वाला है।

OnePlus

OnePlus ने अपने OnePlus 6 डिवाइस को एंड्राइड 9 पाई पर अपडेट कर दिया है और जुलाई में कम्पनी ने सूचित किया था कि जल्द ही OnePlus 5/5T और OnePlus 3/3T को नया OS अपडेट प्राप्त होगा। कम्पनी के CEO, Pete Lau के ज़रिए जानकारी सामने आई है कि आगामी OnePlus 6T को एंड्राइड 9 पाई के साथ ही पेश किया जाएगा।

Huawei/Honor

हुवावे ने Mate 20 सीरीज़ के साथ एंड्राइड पाई पर आधारित EMUI पेश कर दिया है। कहा जा रहा है कि Huawei Mate 10 के डुअल-सिम यूरोपियन वैरिएंट के लिए यह अपडेट जारी कर दिया गया है लेकिन अभी कम्पनी की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है। अभी यह भी खुलासा नहीं हुआ है कि Huawei के किन मोबाइल फोंस को यह अपडेट प्राप्त होने वाला है लेकिन संभावना है कि पिछले साल लॉन्च हुए P20 Pro और Mate 10 को यह अपडेट पहले दिया जाएगा। ऑनर के फोंस भी EMUI OS पर चलते हैं, इसलिए हुवावे के फोंस के बाद ऑनर के फोंस को भी एंड्राइड पाई का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा।

Sony

सोनी का Xperia XZ2 पहले से ही एंड्राइड 9 पाई के साथ प्रीइंस्टाल आता है और सोनी ने अन्य फोंस की एक लिस्ट जारी की है जिन्हें नया अपडेट प्राप्त होगा। इसके अलावा Xperia XZ2 Compact के लिए भी अपडेट जारी किया जा चुका है और अब नीचे लिस्ट में शामिल अन्य फोंस को यह अपडेट प्राप्त होगा:

Sony Xperia XZ1
Sony Xperia XZ1 Compact
Sony Xperia XZ Premium
Sony Xperia XZ2 Premium
Sony Xperia XA2
Sony Xperia XA2 Ultra
Sony Xperia XA2 Plus

Xperia XA2 सीरीज़ के फोंस को 2019 की शुरुआत में नया एंड्राइड OS प्राप्त होगा। 

HTC

HTC ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि HTC U12+, U11+, U11 और U11 life स्मार्टफोंस को लेटेस्ट एंड्राइड पाई अपडेट दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस अपडेट के लिए किसी समय सीमा का खुलासा नहीं किया है।

Oppo

Oppo ने अभी उन फोंस का खुलासा नहीं किया है जिन्हें एंड्राइड 9 पाई का अपडेट दिया जाएगा।

Vivo

Vivo X21 एंड्राइडपाई बीटा प्रोग्राम का हिस्सा है और इस डिवाइस को विवो के अन्य डिवाइसेज से पहले यह अपडेट दिया जाएगा। हालांकि, कम्पनी ने सूचित किया था कि इस साल की चौथी तिमाही में डिवाइस के लिए अपडेट जारी किया जाएगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo