Sony Mobile Projector भारत में लॉन्च, 5,000mAh क्षमता की बैटरी से लैस

Sony Mobile Projector भारत में लॉन्च, 5,000mAh क्षमता की बैटरी से लैस
HIGHLIGHTS

Sony ने भारत में अपना Sony MP-CD1 मोबाइल प्रोजेक्टर लॉन्च कर दिया है, यह प्रोजेक्टर भारत में 3 अगस्त 2018 से उपलब्ध हो जाने वाला है।

Sony Launched Ultra-Portable Mobile Projector in India with 5000mAh in-Build Battery: Sony ने भारत में अपना MP-CD1 अल्ट्रा-पोर्टेबल मोबाइल प्रोजेक्टर लॉन्च कर दिया है। अगर इस डिवाइस के डायमेंशन आदि की बात करें तो यह डिवाइस हुबहू Sony Xperia स्मार्टफोंस के जैसा ही है। इसे आसानी से अपने साथ कैरी किया जा सकता है, इसके अलावा इसे हैंडल करना भी काफी आसान है। आपको बता दें कि इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक भी यही है कि यह 304.8 cm साइज़ वाली चीजों को लगभग 350cm की दूरी से प्रोजेक्ट कर सकता है। 

Sony का यह नया डिवाइस यानी Sony MP-CD1 मात्र 280 ग्राम का है, इसके अलावा यह किसी भी सरफेस को एक वाइड स्क्रीन में बदलने की क्षमता रखता है। सोनी का यह भी कहना है कि इस प्रोजेक्टर के माध्यम से आप बहुत से लोगों के साथ कंटेंट को प्रोजेक्ट कर सकते हैं। यह डिवाइस MP-CD1 टेक्सास इंस्ट्रुमेंटल DLP intelliBright तकनीकी से लैस है, इसी के चलते यह डिवाइस ब्राइटनेस और पॉवर कंजम्पशन को मैनेज करता है। आपको बता दें कि इसकी ब्राइटनेस रेटिंग 105 ANSI लुमेंस हैं। इसके अलावा बैटरी पर किसी भी तरह के दबाव के बिना ही यह ब्राइटनेस को बढ़ाने में सक्षम है। 

इस डिवाइस में आपको एक इन-बिल्ड 5,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। इसके माध्यम से बिना किसी भी असुविधा के आप 2 घंटे तक नॉन-स्टॉप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डिवाइस यानी Sony MP-CD1 मोबाइल प्रोजेक्टर आटोमेटिक कीस्टोन करेक्शन तकनीकी के साथ आता है, जिसके माध्यम से बिना किसी भी समस्या के आप फुल-स्क्रीन डिस्प्ले को प्रोजेक्ट कर सकते हैं। 

इस प्रोजेक्टर में आपको स्टैण्डर्ड ट्रायपोड सॉकेट भी मिल रहे हैं, इसके अलावा इसमें एक फैन भी मौजूद है, जो इसे ठंडा रखने में मदद करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इसमें आपको HDMI और USB पोर्ट्स दिए गए हैं। जिसके माध्यम से आप कई तरह की मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइसेज को इसके साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे आप इसके साथ लैपटॉप जोड़ सकते हैं, इसके अलावा गेमिंग कंसोल भी इसके साथ जोड़े जा सकते हैं। यह पांच सेकंड में ही तैयार हो जाता है, और आपके PC से HDMI की मदद से जोड़ दिया जाता है। 

इस डिवाइस को एक पॉवर बैंक की तरह भी इस्तेमाल में लिया जा सकता है, इसकी कीमत की अगर चर्चा करें तो आपको यह लगभग Rs 29,990 की कीमत में मिल रहा है, क्स्साथ ही इस अल्ट्रा-पोर्टेबल मोबाइल प्रोजेक्टर को आप 3 अगस्त 2018 से खरीद सकते हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo