Samsung Galaxy Tab A 8.0 (2019) पेश, S Pen है सबसे बड़ी खासियत

Samsung Galaxy Tab A 8.0 (2019) पेश, S Pen है सबसे बड़ी खासियत
HIGHLIGHTS

सैमसंग की ओर से अपने Samsung Galaxy Tab A 8.0 (2019) को पेश कर दिया गया है, यह टैब FHD डिस्प्ले, एंड्राइड 9 Pie, 4G LTE और S Pen सपोर्ट के साथ आया है।

अभी पिछले ही महीने अपने Samsung Galaxy Tab A 10.1 (2019) को लॉन्च करने के बाद कंपनी की ओर से चुपचाप ही अपनी एक नया प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया गया है, आपको बता देते हैं कि कंपनी की ओर से Samsung Galaxy Tab A 8.0 (2019) पेश दिया गया है, यह Edition (SM-P205) के रूप में आया है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इसमें आपको एक 8-इंच की FHD स्क्रीन मिल रही है।

इसके अलावा इस टैब में आपको Exynos 7904 14nm प्रोसेस से निर्मित चिपसेट मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 3GB की रैम भी मिल रही है। यह डिवाइस एंड्राइड 9 Pie पर काम करता है। साथ ही इसमें आपको S Pen का सपोर्ट भी मिल रही है। इसके अलावा इस डिवाइस में आपको 8MP का रियर कैमरा मिल रहा है साथ ही इसमें आपको एक 5MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। 

हालाँकि इतना ही नहीं यह डिवाइस आपको बता देते हैं कि वाई-फाई और 4G वैरिएंट में आया है, इसके अलावा इसमें आपको USB Type C का सपोर्ट भी मिल रहा है, और इसमें आपको एक 4200mAh क्षमता की बैटरी भी मिलती रहने वाली है। 

Samsung Galaxy Tab A 8.0 (2019) स्पेसिफिकेशन्स

इस डिवाइस में आपको एक 8.0-इंच की 1920×1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली एक WUXGA TFT डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा डिवाइस में आपको एक ओक्टा-कोर Exynos 7904 14nm प्रोसेसर मिल रहा है इसके अलावा इसमें आपको Mali-G71 GPU भी मिल रहा है। डिवाइस में आपको 3GB की रैम के साथ  32GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा इस स्टोरेज को अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसे 512GB तक माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा सकते हैं। यह टैब एंड्राइड 9 Pie पर काम करता है। 

अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो इसमें आपको एक 8MP का रियर कैमरा मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 5MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा डिवाइस में आपको एक 4200mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। 

यह डिवाइस सैमसंग गैलेक्सी Tab A 8.0 (2019)  आपको ग्रे, ब्लैक रंगों में आसानी से मिल जाने वाला है, इसके अलावा आप इसे कंबोडिया, लाओस, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलीपिंस, सिंगापुर, थाईलैंड, विएतनाम के अलावा UK में भी कारफोन वेयरहाउस के माध्यम से ले सकते हैं।  

वाया:

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

और पढ़ें

BSNL Wi-Fi Hotspot वाउचर्स की शुरूआती कीमत Rs 19; 16,000 पब्लिक लोकेशन पर मिलेगा इन्टरनेट

Reliance Jio Vs Airtel Vs Vodafone: Rs 500 की श्रेणी में आने वाले प्लान्स

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo