RRR Collection: 10 दिन में बॉक्स ऑफिस पर अब तक कमा चुकी है 900 करोड़

Updated on 04-Apr-2022
HIGHLIGHTS

10 दिन में 900 करोड़ कमा चुकी है RRR

RRR ने रजनीकान्त की 2.0 का लाइफटाइम कलेक्शन तोड़ा

25 मार्च को रिलीज़ हुई थी RRR

डायरेक्टर SS राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) बॉक्स ऑफिस पर पूरी रफ्तार के साथ कमाई कर रही है। फिल्म भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। RRR ने गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स और बाहुबली (हिंदी) को पीछे छोडते हुए अब रजनीकांत की फिल्म 2.0 के लाइफटाइम कलेक्शन को क्रॉस कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Realme 9 4G भारत में 7 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत और कैसे हैं फीचर

RRR ने फिल्म 2.0 के लाइफटाइम कलेक्शन 800 करोड़ का रिकॉर्ड पूरा कर लिया है। 25 मार्च को रिलीज़ हुई RRR ने हाल ही में वर्ल्डवाइड 800 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शनकिया था और इसकी कमाई अभी भी लगातार चल रही है।

https://twitter.com/ManobalaV/status/1510847213139742723?ref_src=twsrc%5Etfw

10 दिन में फिल्म ने कमाए 900 करोड़ रूपये

ट्रेड एनालिस्ट मनोबल विजयबालन ट्वीट कर RRR के नौवें दिन के कलेक्शन को शेयर किया है। फिल्म ने 10 दिन में कुल मिलाकर 901.46 करोड़ ज़बरदस्त कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें: iPhone 12 पर मिल रहे इस ऑफर ने उड़ाये सबके होश! कीमत में हुई भारी कटौती

10 दिनों के अंदर फिल्म ने 500 करोड़ का रिकॉर्ड पार कर के एक नया इतिहास रचा है। इसी के साथ RRR पंचवी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। लिस्ट में दंगल, बाहुबली 2, बजरंगी भाईजान और सीक्रेट सुपरस्टार शामिल है।

यह भी पढ़ें: सस्ते में खरीदें iPhone 13, मिल रहा कई हजार का डिस्काउंट, देखें पूरा का पूरा ऑफर

SS राजामौली की फिल्म RRR एक पीरियड वॉर ड्रामा है। इसमें रामचरण और जूनियर NTR लीड रोल में हैं। फिल्म में आलिया भट्ट ने रामचरण के लव इन्टरेस्ट का रोल निभाया है। फिल्म में अजय देवगन का भी कैमियो में है।   

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017...

Connect On :