Reliance AGM 2023: बस एक घंटे में शुरू हो रही Jio की 46वीं सालाना बैठक, कंपनी करेगी ये 6 बड़े ऐलान

Reliance AGM 2023: बस एक घंटे में शुरू हो रही Jio की 46वीं सालाना बैठक, कंपनी करेगी ये 6 बड़े ऐलान
HIGHLIGHTS

Reliance Industries Limited (RIL) की 46वीं 'एनुअल जनरल मीटिंग 2023' (AGM) आज आयोजित की जाएगी।

यह AGM दोपहर 2 बजे के आसपास शुरू होगी और इसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया जाएगा।

चलिए थोड़ा विस्तार से जान लेते हैं कि AGM 2023 में हम किन घोषणाओं की उम्मीद कर सकते हैं।

Reliance Industries Limited (RIL) अपनी 46वीं ‘एनुअल जनरल मीटिंग 2023’ (AGM) को आज यानि 28 अगस्त 2023 को आयोजित करने वाला है। यह AGM दोपहर 2 बजे के आसपास शुरू होगी और इसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया जाएगा। 

Jio Financial Services का शेयर AGM 2023 से पहले ही इतना बढ़ा 

46वीं ‘एनुअल जनरल मीटिंग 2023’ (AGM) से पहले ही जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर प्राइज़ 2% बढ़ गया है। वहीं BSE में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 2.12% बढ़कर 216.75 रुपए पर पहुँच गए हैं। इसी बीच, NSE पर JFSL का शेयर प्राइज़ 0.75% बढ़कर 216.10 पर चल रहा था। 

यह भी पढ़ें: iQOO Z8: इस दिन लॉन्च हो रहा iQOO का ये धांसू फोन, मिलेगा 64MP OIS कैमरा और तगड़े फीचर

AGM 2023 में फ्यूचर रिटेल IPO, रिलायंस जियो IPO, 5G डिवाइस के लॉन्च, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को लेकर डिटेल्स और भविष्य में RIL की सफलता को लेकर योजनाओं जैसी कई घोषणाएं होने की उम्मीद है। तो चलिए थोड़ा विस्तार से जान लेते हैं कि AGM 2023 में हम किन घोषणाओं की उम्मीद कर सकते हैं। 

Reliance AGM 2023 में हो सकती हैं ये घोषणाएं: 

1. मुकेश अम्बानी RIL 5G रोल आउट और प्रीपेड प्लांस को लेकर अपडेट दे सकते हैं। जुलाई में कंपनी ने 999 रुपए में Jio Bharat फोन को लॉन्च किया था। इस फोन का लक्ष्य उन ग्राहकों तक किफायती कीमत में बेस्ट-इन-क्लास Jio 4G नेटवर्क पहुँचाना है जो अब भी 2G तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

2. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी Jio AirFiber और Jiobook लैपटॉप्स की लॉन्च डेट का खुलासा करेगी। 

3. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को बढ़ाने के बारे में भी कंपनी की कुछ योजनाएं हैं। 

यह भी पढ़ें: Realme 11 5G vs Realme 11 4G: Realme के दो फुल ऑन धमाका फोन्स के बीच तगड़ा बैटल! कौन किसे दे रहा मात

Reliance AGM 2023

4. बाजार में फ्यूचर रिटेल IPO को लेकर घोषणा होने की भी उम्मीद की जा रही है। 2019  के AGM में RIL ने घोषणा की थी कि यह अगले 5 सालों में टेलिकॉम और रिटेल बिज़नेस को लिस्ट करेगा। 

5. RIL द्वारा प्रीपेड बंडल्ड पैक्स को लेकर Netflix के साथ पार्टनरशिप पर भी कुछ अपडेट दिए जा सकते हैं। 
 
6. रिपोर्ट्स के जरिए यह भी जानकारी मिली है कि ‘रिलायंस न्यू एनर्जी’ क्लीन एनर्जी में निवेश पर भी कोई अपडेट दे सकती है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo