इस दिन Reliance Jio AGM 2023 में होंगी ये बड़ी घोषणाएं, कंपनी के पहले 5G फोन से उठेगा पर्दा

Updated on 08-Aug-2023
HIGHLIGHTS

रिलायंस ने अपनी Annual General Meeting की तारीख की घोषणा कर दी है।

AGM 2023 में शायद 5G प्लांस लॉन्च हो जाएंगे।

AGM 2023 में CEO, मुकेश अंबानी कंपनी के विकास के बारे में बात करेंगे।

रिलायंस ने अपनी Annual General Meeting की तारीख की घोषणा कर दी है। यह मीटिंग Reliance AGM 2023 इस महीने के आखिर में रखी जाएगी और यह कंपनी की 46वीं मीटिंग होगी। इस साल की जनरल मीटिंग यूट्यूब पर लाइव-स्ट्रीम होने की भी उम्मीद है। अफवाह है कि रिलायंस AGM 2023 में Jio Phone 5G को पेश कर सकता है।

यह भी पढ़ें: भारत में तहलका मचाने आया Samsung Galaxy F34 5G, अब एक ही शॉट में ले सकेंगे 4 – 4 फोटोज और वीडियोज़

AGM 2023 में CEO, मुकेश अंबानी कंपनी के विकास के बारे में बात करेंगे। इसी के साथ वे जियो यूजर्स के लिए नए 5G प्लांस की भी घोषणा कर सकते हैं और जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया, मुकेश अंबानी द्वारा Jio Phone 5G की घोषणा करने की भी उम्मीद है।

2020 में मुकेश अंबानी ने भारत में जियो ब्रांड के अंदर किफायती 5G स्मार्टफोंस पेश करने के लिए गूगल के साथ सहयोग की घोषणा की थी। अब काफी अधिक संभावना है कि Jio 5G स्मार्टफोन AGM 2023 में लॉन्च हो सकता है। यह डिवाइस पहले गीकबेंच पर देखा गया था। रिपोर्ट्स के जरिए Jio Phone 5G में स्नैपड्रैगन 480+ चिपसेट और एंड्रॉइड OS का खुलासा हुआ था। हाल ही में कुछ और रेंडर्स भी लीक हुए थे जो जल्द ही इस फोन के लॉन्च का संकेत देते हैं। 

अब बात करें  Jio 5G प्लांस की, तो Jio 5G कनेक्टिविटी पहले ही कई शहरों में शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी तक 5G प्लांस की घोषणा नहीं की गई है और यूजर्स मौजूदा 4G प्लांस से ही 5G सेवाओं का आनंद ले रहे हैं। अब आखिरकार AGM 2023 में शायद 5G प्लांस लॉन्च हो जाएंगे जिनकी कीमत मौजूदा 4G के बराबर होने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें: WhatsApp Animated Avatar: अब iOS पर और भी मजेदार होगी WhatsApp चैटिंग, जल्द आ रहा ये कमाल फीचर

एक और प्रॉडक्ट जिसकी घोषणा जियो ने की थी वह Jio AirFiber 5G हॉटस्पॉट डिवाइस है। अब AGM 2023 में इस डिवाइस की कीमत और उपलब्धता का खुलासा होने की संभावना है। Jio AirFiber को अल्ट्रा-हाई-स्पीड 5G कनेक्टिविटी ऑफर करने के लिए बनाया गया है, ठीक उसी तरह जैसे घर और ऑफिस के इस्तेमाल के लिए वायरलेस फाइबर कनेक्शन होता है। 

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :