Redmi ने भारत में लॉन्च किए एक साथ तीन टैबलेट, सस्ते में मिलेगी बड़ी डिस्प्ले और धांसू परफॉर्मेंस

Redmi ने भारत में लॉन्च किए एक साथ तीन टैबलेट, सस्ते में मिलेगी बड़ी डिस्प्ले और धांसू परफॉर्मेंस
HIGHLIGHTS

Redmi Pad Pro और Pro 5G में 2.5K रिज़ॉल्यूशन के साथ 12.1-इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलती है।

Pad SE 4G स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट से लैस है जिसे 8GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

Pad Pro मॉडल्स को 10000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है।

शाओमी ने भारत में दो नए टैबलेट्स लॉन्च कर दिए हैं, जिनमें से एक मिड-रेंज और एक बजट टैबलेट है। जिन प्रोडक्ट्स की हम बात कर रहे हैं वे Redmi Pad Pro और Pad SE हैं। Pad Pro दो वेरिएंट्स: Pad Pro और Pad Pro 5G में आता है। Pad Pro के साथ एक स्टाइलस और पेन भी मिलता है और यह दो कलर ऑप्शंस: मिस्ट ब्लू और ग्रेफाइट ग्रे में लॉन्च हुआ है। भारतीय बाजार में यह टैबलेट सीधे OnePlus Pad Go को टक्कर देगा। शाओमी ने Redmi Pad Pro 5G को 30000 रुपए के अंदर और Pad SE को 12000 रुपए के अंदर की कीमत में पेश किया है। आइए इन टैबलेट्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जान लेते हैं।

Redmi Pad Pro, Pad Pro 5G: Specs

ये दोनों टैबलेट्स एक जैसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ आते हैं। इन दोनों के बीच एकमात्र अंतर कनेक्टिविटी और स्टोरेज में है। Pad Pro केवल वाईफ़ाई सपोर्ट के साथ आता है, जबकि Pad Pro 5G सेलुलर और वाईवाई दोनों को सपोर्ट करता है। इनमें 2.5K रिज़ॉल्यूशन के साथ 12.1-इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलती है। यह डिस्प्ले 68.7 बिलियन कलर्स, डॉल्बी विजन और 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा दी गई है।

इसके बाद, दोनों टैबलेट्स स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर से लैस हैं। शाओमी ने Pad Pro 5G को दो स्टोरेज ऑप्शंस: 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज में पेश किया है। जबकि Pad Pro केवल 6GB रैम + 128GB स्टोरेज में आता है। इसके अलावा दोनों मॉडल्स लेटेस्ट HyperOS पर चलते हैं, जो एंड्रॉइड 14 पर आधारित है।

आपको इन डिवाइसेज में केवल 8MP मेन कैमरा और 8MP सेल्फ़ी शूटर मिलता है। इन्हें 10000mAh बैटरी के साथ पैक किया गया है जो केवल 33-वॉट तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं।

Redmi Pad Pro, Pad Pro 5G: Price

Redmi Pad Pro को भारत में 21,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं दूसरी ओर Pad Pro 5G मॉडल 24,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर आया है। आप इन टैबलेट्स को लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट्स से खरीद सकते हैं।

आइए, अब Redmi Pad SE 4G के बारे में बात करते हैं।

Redmi Pad SE 4G: Specs

Redmi Pad SE 4G

Redmi Pad SE को भारत में कुछ महीने पहले लॉन्च किया गया था और यह उसी टैबलेट का 4G वेरिएंट है। Redmi Pad SE 4G एक 11 इंच की IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। यह स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट से लैस है जिसे 8GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 13 के साथ MIUI Pad 14 पर काम करता है। इसमें एक 8000mAh की बैटरी दी गई है और फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रन्ट-फेसिंग कैमरा मिलता है।

Redmi Pad SE 4G: Price

आखिर में बात करें कीमत की, तो Redmi Pad SE 4G के बेस्ट वेरिएंट को 10,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo