Redmi के दो नए पॉवर बैंक्स हुए लॉन्च

Redmi के दो नए पॉवर बैंक्स हुए लॉन्च
HIGHLIGHTS

चीन में हुए हैं लॉन्च

23 जुलाई से होगी सेल

Redmi ब्रांड का पॉवर बैंक लॉन्च हुए अभी कुछ समय ही हुआ है और एक बार फिर कम्पनी ने दो नए रेड्मी पॉवर बैंक लॉन्च कर दिए हैं। 

ये दो पॉवर बैंक्स Redmi Power Bank 10000mAh (PB100LZM) और Redmi Power Bank 20000mAh (PB200LZM) हैं। दोनों ही पॉवर बैंक्स वाइट कलर में आए हैं और डुअल आउटपुट पोर्ट्स (USB-A), डुअल इनपुट पोर्ट्स (माइक्रो USB और USB टाइप-C) और लिथियम-आयन पॉलीमर बैटरी ऑफर करते हैं।

Redmi Power Bank 10000mAh

Redmi Power Bank 10000mAh रेड्मी नोट 7 स्मार्टफोन को 1.75 बार, Mi 9 को 2.4 बार, Redmi K20 को 1.75 बार और iPhone XS को 2.3 बार चार्ज कर सकता है। इनपुट पोर्ट के लिए अधिकतम पॉवर रेटिंग 5V 2.1A है जबकि आउटपुट पोर्ट की रेटिंग 5.1V 2.4A है। इस पॉवर बैंक में इनपुट या आउटपुट के लिए 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिल रहा है।

पॉवर बैंक का मेजरमेंट 150.5 x 73.6 x 15.1mm है और यह नौ अलग-अलग प्रोटेक्शन के साथ आता है जिसमें लो-वोल्टेज और रिसेट फंक्शन शामिल है। यह लो-पॉवर डिवाइसेज़ जैसे मी बैंड, पोर्टेबल फैन या LED लैंप को चार्ज और पॉवर भी देने में सक्षम है। Redmi Power Bank 10000mAh को ¥59 (~$9) की कीमत में लॉन्च किया गया है।

Redmi Power Bank 20000mAh

Redmi Power Bank 20000mAh की मोटाई 10000mAh वर्जन से लगभग दोगुनी है लेकिन यह लम्बाई और चौड़ाई में समान है।

इस पॉवर बैंक में भी समान इनपुट और आउटपुट पोर्ट्स मिल रहे हैं लेकिन यह 5V 2A, 9V 2.1A, और 12V 1.5A इनपुट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। यह 5.1V 2.4A, 9V 2A, और 12V 1.5A आउटपुट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि डिवाइस इनपुट और आउटपुट 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Redmi Power Bank 20000mAh से Redmi Note 7 को 3.5 बार, Mi 9 को 5.3 बार, Redmi K20 को 3.5 बार और iPhone XS को 4.8 बार चार्ज किया जा सकता है। इसमें लि-आयन पॉलीमर बट्टर दी गई है और यह पॉवर बैंक भी कई प्रोटेक्शन फीचर्स के साथ आता है।

इस पॉवर बैंक की कीमत ¥99 (~$15) रखी गई है और दोनों ही पॉवर बैंक्स 23 जुलाई को चीन में मी.कॉम पर सेल किए जाएंगे। उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही ये पॉवर बैंक्स चीन के अलावा अन्य बाज़ारों में भी उतारे जाएंगे।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo