Realme Slim Pad इस दिन Realme 10 के साथ हो सकता है लॉन्च, देखें टैबलेट की खासियत

Realme Slim Pad इस दिन Realme 10 के साथ हो सकता है लॉन्च, देखें टैबलेट की खासियत
HIGHLIGHTS

फ्लिपकार्ट पर Realme Slim Pad की लिस्टिंग देखी गई है।

टैबलेट 9 जनवरी को Realme 10 के साथ लॉन्च हो सकता है।

लिस्टिंग के अनुसार, डिवाइस भारत में ₹32,999 में उपलब्ध हो सकता है।

रियालमी के ज्यादातर फैंस Realme 10 के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं जो कि 9 जनवरी को भारतीय बाजार में आने की संभावना है। अब, इस डिवाइस के लॉन्च से पहले, एक और ऐसा प्रॉडक्ट सामने आया है जिसका बेसबरी से इंतजार किया जा रहा है जो कि Realme Slim Pad है। इस प्रॉडक्ट की लिस्टिंग फ्लिपकार्ट पर स्पॉट की गई है, जिससे यह भी जानकारी मिली है कि यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है। ज्यादातर लोगों द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह टैबलेट Realme 10 सीरीज के साथ लॉन्च हो सकता है। 

REALME SLIM PAD अनुमानित स्पेसिफिकेशंस

Realme Slim Pad

इस समय Realme Slim Pad पेज पर लिस्ट की गई स्पेसिफिकेशंस 2021 में लॉन्च हुए Realme Pad की स्पेसिफिकेशंस जैसी ही हैं। ये सिर्फ प्लेस होल्डर्स हो सकते हैं। लिस्टिंग के अनुसार, Realme Slim Pad 6GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑफर कर सकता है और मीडियाटेक हीलिओ G80 प्रोसेसर पर चल सकता है। इसमें एक 10.4-इंच Full HD डिस्प्ले और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7100 mAh बैटरी दी जा सकती है। रूमर्स यह भी आ रहे हैं कि इस टैबलेट में एक 8MP प्राइमरी कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा भी शामिल हो सकता है।  

REALME SLIM PAD की भारतीय संभावित कीमत

Realme Slim Pad

फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग के अनुसार, भारत में Realme Slim Pad की कीमत ₹32,999 हो सकती है। इस टैबलेट में सिर्फ मीडियाटेक हीलिओ G80 प्रोसेसर हो सकता है, इस फैक्ट को ध्यान में रखते हुए यह कीमत (या स्पेसिफिकेशन) सिर्फ एक प्लेसहोल्डर हो सकती है। डिवाइस की लॉन्च डेट नजदीक आते आते और अधिक डिटेल्स सामने आ सकती हैं। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo