Valentine’s Day Gifting Idea: पोरट्रॉनिक्स ने लॉन्च किया अपना USB चार्जिंग हब पावर बन

Updated on 10-Feb-2020
HIGHLIGHTS

पोरट्रॉनिक्स ने भारत में अपने नए यूनिवर्सल USB चार्जिंग हब पावर बन को लॉन्च किया है

यह डिवाइस ज्यादा ट्रैवलिंग करने वाले लोगों के लिए बेस्ट डिवाइस है

पॉवर बन को कंपनी ने सभी तरह के डिवाइसीज को चार्ज करने और रोज मर्रा की चार्जिंग परेशानियों को आसान बनाने के लिए लॉन्च किया है

पोरट्रॉनिक्स ने भारत में अपने नए यूनिवर्सल USB चार्जिंग हब पावर बन को लॉन्च किया है। यह डिवाइस ज्यादा ट्रैवलिंग करने वाले लोगों के लिए बेस्ट डिवाइस है। पॉवर बन को कंपनी ने सभी तरह के डिवाइसीज को चार्ज करने और रोज मर्रा की चार्जिंग परेशानियों को आसान बनाने के लिए लॉन्च किया है। यह इस डिवाइस को खासतौर पर इंडियन वॉल सॉकेट्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। 

यह यूनिवर्सल USB चार्जिंग हब तीन USB पोर्ट के साथ आता है जो के साथ आता है जो 2.4V आउटपुट प्रदान करता है। और साथ ही इसमें दो 220V 10A AC पावर पोर्ट भी दिए गए है। इसके साथ ही इसमें आपको 1.5 मीटर AC चार्जिंग कॉर्ड भी मिल रही है। यह मल्टी फंक्शनल डिवाइस BIS सर्टिफाइड है।

कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस काफी रिलायबल है। इसे कंपनी ने हाई क्वॉलिटी स्ट्रॉग ABS प्लास्टिक मैटेरियल से बनाया है। यह ज्यादातर एंड्रॉइड स्मार्टफोन, आईफोन, आईपैड, टैबलेट्स, ब्लूटूथ हेडफोन्स, पावर बैंक्स, MP3 प्लेयर्स के लिए कॉम्पेटिबल है।

यह डिवाइस 12 महीने की वारंटी के साथ मार्किट में 999 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इसके साथ कंपनी 12 महीने की वारंटी भी देती है। 

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :