OnePlus Nord 3, Nord CE 3 और Nord Buds 2R लॉन्च के लिए तैयार, अब OnePlus फैन्स की होगी बल्ले-बल्ले! इस दिन है लॉन्चिंग

OnePlus Nord 3, Nord CE 3 और Nord Buds 2R लॉन्च के लिए तैयार, अब OnePlus फैन्स की होगी बल्ले-बल्ले! इस दिन है लॉन्चिंग
HIGHLIGHTS

OnePlus अगले महीने अपने तीन प्रॉडक्ट्स भारत में लॉन्च करने वाला है।

OnePlus Nord 3 में 6.74-इंच की AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की काफी संभावना है।

वनप्लस ने पुष्टि कर दी है कि Nord Buds 2R डीप ग्रे और ट्रिपल ब्लू के दो कलर ऑप्शंस में आएंगे।

OnePlus अगले महीने अपने कई प्रॉडक्ट्स भारत में लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि इसके OnePlus Nord 3, Nord CE 3 5G और Nord Buds 2R को देश में 5 जुलाई को पेश किया जाएगा। वनप्लस ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इन तीनों प्रॉडक्ट्स के लॉन्च की घोषणा की है। साथ ही कंपनी ने तीनों डिवाइसेज को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट किया है। 

OnePlus Nord 3: अनुमानित स्पेक्स 

वनप्लस के इस फोन में 6.74-इंच की AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की काफी संभावना है जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद अनुभव देगी। यह मिड-रेंज डिवाइस पॉवरफुल मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 चिपसेट से लैस हो सकता है और 16GB तक रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज ऑफर कर सकता है। 

यह भी पढ़ें: Amazon Prime Day Sale 2023: इस दिन शुरू हो रही है साल में बस एक बार आने वाली ये खास सेल, दोबारा नहीं मिलेंगे ऐसे ताबड़तोड़ ऑफर

लीक्स के अनुसार अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रन्ट पर 16MP सेल्फी कैमरा शामिल होगा। वहीं बैटरी के मामले में इसे 5000mAh यूनिट से लैस किया जा सकता है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

OnePlus Nord CE 3: अनुमानित  स्पेक्स 

यह स्मार्टफोन Aqua Surge कलर ऑप्शन में आएगा और इसका डिजाइन पिछले फोन से मिलता-जुलता होगा। इसके अलावा टीज़र इमेज से पुष्टि हुई है कि इसमें IR ब्लास्टर शामिल होगा। डिवाइस AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 782G चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है और साथ ही 5000mAh बैटरी से लैस हो सकता है जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

OnePlus

यह भी पढ़ें: शानदार फ़ोटोग्राफी के लिए मशहूर Tecno Camon 20 Pro 5G पर मिल रहा खास डिस्काउंट, 30 जून से पहले लपक लें ऑफर

OnePlus Nord Buds 2R

वनप्लस ने पुष्टि कर दी है कि Nord Buds 2R डीप ग्रे और ट्रिपल ब्लू के दो कलर ऑप्शंस में आएंगे। कंपनी ट्रू वायरलेस के बारे में अन्य डिटेल्स का खुलासा इस हफ्ते करेगी। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo