OnePlus ने पेश किया OnePlus Pad 2; एक ही बार में स्क्रीन पर चला पाएंगे 3 अलग अलग एप, देखें प्राइस

Updated on 17-Jul-2024
HIGHLIGHTS

वनप्लस ने बीते कल वनप्लस पैड के सक्सेसर के तौर पर वनप्लस पैड 2 को लॉन्च कर दिया है।

कंपनी ने OnePlus Nord 4 और अन्य कई डिवाइस भी लॉन्च किए हैं।

OnePlus Pad 2 की सेल अगस्त में होने वाली है।

वनप्लस ने बीते कल भारत में वनप्लस पैड के सक्सेसर के तौर पर वनप्लस पैड 2 को लॉन्च कर दिया है। हालांकि केवल यही डिवाइस ही लॉन्च नहीं हुआ है, इसके अलावा कंपनी ने OnePlus Nord 4 को भी इसी ईवेंट के दौरान लॉन्च किया है, इतना ही नहीं, कई अन्य डिवाइस भी पैड 2 के साथ लॉन्च किए गए हैं।

वनप्लस पैड 2, वनप्लस पैड प्रो का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है, इसे साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। पैड 2 के साथ, कंपनी ने एक्सेसरीज़ आदि की भी घोषणा की है, कंपनी ने वनप्लस स्टाइलो 2 और स्मार्ट कीबोर्ड को भी पेश किया है। आइए अब वनप्लस पैड 2 के स्पेसिफिकेशन और कीमत पर एक नज़र डालते हैं।

भारत में वनप्लस पैड 2 की कीमत क्या है?

वनप्लस पैड 2 को भारत में 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसकी ओपन सेल 1 अगस्त, 2024 से शुरू होगी। यहाँ आपको यह भी बता देते है कि इस पैड को ICICI बैंक और वन कार्ड के साथ खरीदने पर आपको 2,000 रुपये का इंसटेंट डिस्काउंट भी मिलने वाला है। यह सिल्वर कलर वैरिएंट में उपलब्ध है।

भारत में वनप्लस पैड 2 के स्पेसिफिकेशन

वनप्लस पैड 2 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। इसमें 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज और 12GB RAM है। इसे एल्युमीनियम के साथ निर्मित किया गया है। इसमें 12.1 इंच का 3K ReadFit LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। OnePlus Pad 2 में Dolby Vision का सपोर्ट भी है। OnePlus Pad 2 में 9510mAh की बैटरी है जो 67W फ़ास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

वनप्लस पैड 2 के अन्य फीचर

इसमें छह स्टीरियो स्पीकर हैं, और AI सुविधाओं की एक पूरी नई रेंज है जो आपको सुपर प्रोडक्टिव बनने में मदद करती है। AI सुविधाएँ जैसे रिकॉर्डिंग समरी, AI राइटर, और OnePlus Nord 4 में मिलने वाले सभी AI फीचर भी इसमें आपको मिल रहे हैं।

मल्टीटास्किंग के लिए, OnePlus ने कहा कि वह OnePlus Pad 2 में ओपन कैनवस ला रहा है। आप स्क्रीन पर एक बार में 3 ऐप खोल सकते हैं। इसमें OnePlus स्मार्ट कीबोर्ड भी है। इसमें बड़ा टचपैड और शॉर्टकट कीज भी हैं।

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :