OnePlus Bullets Wireless हेडफोंस को आज दोपहर 12 बजे Oneplus.in और Amazon India पर किया जाएगा सेल

Updated on 28-Nov-2018
HIGHLIGHTS

OnePlus Bullets हेडफोंस को OnePlus 6 स्मार्टफोन के साथ पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया था।

Oneplus Bullets Wireless हेडफोंस को आप दोपहर 12 बजे सेल के लिए लाया जाने वाला है, आपको बता दें कि इस डिवाइस को आप आज Oneplus.in और अमेज़न इंडिया के माध्यम से खरीद सकते हैं। इस हेडफोन की कीमत Rs 3,990 है, इसके अलावा यह कंपनी की ओर से पहला वायरलेस हेडफोन है। इसके अलावा यह कंपनी के OnePlus Bullets v2 की ही पीढ़ी के नए डिवाइस के तौर पर लाया गया है। इसे OnePlus 3T डिवाइस के साथ 2016 में पेश किया गया था।

OnePlus Bullets Wireless ने पिछले OnePlus Bullets v2 वायर्ड इन-इयर हेडफोंस की जगह ली है और यह नया डिवाइस नैकबैंड-स्टाइल डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है जिसके साथ एक छोटा केबल नैकबैंड से कनेक्ट होकर इयरबड्स तक ले जाया गया है। ऑडियो लिस्निंग के अलावा, यह हेडसेट स्मार्टफोंस के लिए हैंड्स-फ्री डिवाइस का भी काम करता है, डिवाइस में इन लाइन रिमोट और माइक्रोफोन बी मौजूद है। हेडसेट कम्पेटिबल डिवाइसेज से कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ तकनीक का उपयोग करता है।

OnePlus Bullets Wireless एक मैग्नेटिक स्विच का उपयोग करते हैं जिससे इन्हें अटैच या डीटैच कर पॉवर ऑफ और ऑन की जा सकती है। डिवाइस फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और आप 15 मिनट में USB टाइप-C केबल और लैपटॉप USB पोर्ट के ज़रिए इसे फुल चार्ज कर सकते हैं। ये हेडफोंस 9.2mm डायनामिक ड्राईवर्स, ब्लूटूथ 4.1 और क्वालकॉम AptX codec के लिए सपोर्ट के साथ आते हैं।

OnePlus Bullets Wireless हेडफोंस को पिछले महीने OnePlus 6 के साथ लन्दन में लॉन्च किया गया था। समझा जा रहा था कि इन हेडफोंस को नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन के लिए उपयोग किया जाएगा और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की बदौलत इसे अलग स्मार्टफोंस के साथ भी उपयोग किया जा सकता है।

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :