OnePlus 3 सीरीज़ को मिल रहा है OxygenOS 5.0.7

OnePlus 3 सीरीज़ को मिल रहा है OxygenOS 5.0.7
HIGHLIGHTS

OnePlus ने OxygenOS 5.0.7 का रोल-आउट शुरू कर दिया गया है। OnePlus 3 और OnePlus 3T स्मार्टफोन्स OxygenOS 5.0.7 को सपोर्ट कर रहे हैं। यह जानकारी कंपनी की तरफ से आधिकारिक तौर पर दी जा चुकी है।

OnePlus 3 और OnePlus 3T को OxygenOS 5.0.7 अपडेट मिल चुका है। यह नया सॉफ्टवेयर बिल्ड यूज़र्स के लिए November Android security patch के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही इसमें कई बग्स को फिक्स करते हुए सुधार किये गए हैं जिससे कि OnePlus 3 और OnePlus 3T की ओवरऑल परफॉरमेंस में सुधार आ सके। लेटेस्ट OxygenOS के साथ OnePlus के लिए Type-C Bullets  ईयरफोन्स भी आते हैं। शुरुआत में ये इयरफोन्स OnePlus मॉडल्स के द्वारा ही सपोर्ट किये गए थे जिनमें OnePlus 6 और OnePlus 6T शामिल थे।

एक आधिकारिक फोरम पोस्ट से OnePlus 3 और OnePlus 3T के इस अपडेट का खुलासा किया गया है। आपको बता दें कि इन Type-C Bullets इयरफोन्स का लॉन्च 2018 में ही OnePlus 6T के दौरान ही किया गया था जिसमें 3.5mm connector और USB Type-C interface. दिया गया है। इन इयरफोन्स की कीमत की बात करें तो ये आपको 1,499 रुपए में  मिलेंगे।

OnePlus 3 और OnePlus 3T के लिए OxygenOS 5.0.7 में आपको जनरल बग्स फिक्सिंग के साथ परफॉरमेंस बेहतर बनाने के लिए कई और भी बदलाव किये गए हैं। यह सॉफ्टवेयर अपडेट शुरूआती तौर पर केवल कुछ ही यूज़र्स तक पहुँच रहा है। जल्द ही आने वाले दिनों में ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि आनेवाले दिनों में यह सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

अगर आप अपने OnePlus 3 या OnePlus 3T स्मार्टफोन में इस सॉफ्टवेयर OxygenOS 5.0.7 अपडेट की उपलब्धता चेक करना चाहते हैं तो आपको ज़्यादा कुछ नहीं करना है। आप आसानी से इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप Settings में जाकर System updates पर जाएँ। यहाँ आपको दिख जाएगा की आपको अपडेट मिला है या नहीं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस अपडेट को इनस्टॉल करने से पहले आप अपने डाटा का बैक-अप ले लें।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo