Ola S1x की डिलीवरी शुरू, कम कीमत देखकर खरीदने टूट पड़े लोग, पेट्रोल के खर्च से मिलेगा छुटकारा

Ola S1x की डिलीवरी शुरू, कम कीमत देखकर खरीदने टूट पड़े लोग, पेट्रोल के खर्च से मिलेगा छुटकारा
HIGHLIGHTS

भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता, Ola इलेक्ट्रिक ने भारत में Ola S1X ई-स्कूटर की डिलीवरी शुरू कर दी है।

Ola S1X ब्रांड का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है और यह भारत में पारंपरिक गैसोलीन से चलने वाले स्कूटरों का एक मजबूत कम्पेटिटर है।

भारतीय इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता, Ola इलेक्ट्रिक ने भारत में Ola S1X ई-स्कूटर की डिलीवरी शुरू कर दी है। Ola S1X ब्रांड का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है और यह भारत में पारंपरिक गैसोलीन से चलने वाले स्कूटरों का एक मजबूत कम्पेटिटर है।

Ola S1X एकमात्र Ola इलेक्ट्रिक ई-स्कूटर है जिसमें फिजिकल चाबी है। Ola S1 X को तीन बैटरी विकल्पों 2kWh, 3kWh और 4kWh में पेश किया गया है। Ola द्वारा मॉडलों पर प्राइस कट की घोषणा के बाद सभी तीन मॉडल वर्तमान में कम कीमतों पर पेश किए जा रहे हैं। मौजूदा कीमतें Ola S1X ई-स्कूटर को वर्तमान में भारत में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में खड़ा कर रही हैं।

S1X में 2kWh बैटरी पैक की रेंज 91 किमी है। इसकी बैटरी 7.4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है और स्कूटर का अधिकतम पावर आउटपुट 6kW है। ई-स्कूटर के 3kWh वर्जन की रेंज 151 किमी और टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा है। यह 3.3 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। ई-स्कूटर के 4kWh मॉडल को लेकर दावा किया गया है कि 190 किमी रेंज सपोर्ट करता है, लेकिन यह 3kWh मॉडल के जैसे ही फीचर आदि से लैस है।

Ola S1X स्कूटर की टॉप स्पीड 85 किमी/घंटा है और इसमें तीन राइडिंग मोड हैं- इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स। S1X में टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह 3.5 इंच की एलसीडी स्क्रीन है।

Ola इलेक्ट्रिक S1X ई-स्कूटर की भारत में कीमत 69,999 रुपये, 84,999 रुपये और 99,999 रुपये है। यह कीमत 2kWh, 3kWh और 4kWh मॉडल के लिए हमने आपको क्रमश: बता दी है। Ola S1X ई-स्कूटर की वैश्विक उपलब्धता को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है, हालांकि भारत में अब इसकी डिलीवरी शुरू ही चुकी है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo