नए OxygenOS 13 के बेस्ट फीचर्स, सपोर्टेड डिवाइसेज और अपडेट शेड्यूल, जानिए और बहुत कुछ

नए OxygenOS 13 के बेस्ट फीचर्स, सपोर्टेड डिवाइसेज और अपडेट शेड्यूल,  जानिए और बहुत कुछ
HIGHLIGHTS

लेटेस्ट OxygenOS 13 अपडेट सबसे पहले वनप्लस 10 प्रो में आएगा

नया अपडेट वनप्लस के अन्य स्मार्टफोन्स पर भी आएगा

नए सॉफ्टवेयर वर्जन में प्राइवेट सेफ 2.0 शामिल होगा

OnePlus अपने यूजर्स के लिए हमेशा कुछ नया और बेहतर लाने की कोशिश करता रहता है, जैसे, OnePlus ने 4 अगस्त को OnePlus 10T की घोषणा की, और उसने इसी के साथ OxygenOS 13 भी पेश किया। नया सॉफ्टवेयर स्किन Android 13 पर बेस्ड है। कहा जाता है कि यह इस साल के अंत में ही डिवाइस के लिए आएगा। वनप्लस 10 प्रो के साथ शुरुआत करने के लिए जल्द ही बीटा अपडेट मिलेगा। तो चलिए जानते है OxygenOS 13 के फीचर्स के बारे में… 

OxygenOS 13

नए सॉफ्टवेयर वर्जन में प्राइवेट सेफ 2.0 शामिल होगा, जो लोगों को अपनी फाइलों और डॉक्यूमेंटस को एक सेफ जगह पर स्टोर करने की अनुमति देता है, जहां कोई और ऐप इसे एक्सेस नहीं कर सकता है। यह ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट, नियरबी शेयर फीचर में सुधार और ऐप स्ट्रीमिंग भी लाएगा। इसमें नई ऑलवेज ऑन डिस्प्ले स्क्रीन भी होगी।

लोगों को एक साइडबार टूलबॉक्स भी दिखाई देगा, जो ColorOS से ली गई एक स्पेशलिटी है। ये ऐप्स का एक फ़ोल्डर है जो स्क्रीन के दाहिने किनारे पर मिलेगा और यह फ़ोल्डर आपको ऐप्स को जल्दी से एक्सेस करने देता है। कंपनी OxygenOS 13 के साथ डिफॉल्ट होम लॉन्चर में भी सुधार कर रही है। इसने फोल्डर के आइकन साइज को बढ़ा दिया है, जिससे लोग बिना फोल्डर को खोले कुछ एप्लिकेशन को तेजी से एक्सेस कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Apple iOS 16 के एक महीने बाद iPadOS 16 होने वाला है रिलीज

ऑक्सीजन ओएस 13 कब आएगा

कंपनी ने पुष्टि की है कि लेटेस्ट OxygenOS 13 अपडेट सबसे पहले वनप्लस 10 प्रो में आएगा। OnePlus ने अभी तक नया OxygenOS अपडेट रिलीज़ करने के समय की पुष्टि नहीं की है। यह शायद Android 13 पर आधारित होगा, जिसे इस साल अक्टूबर में रिलीज़ किया जा सकता है।

ये रहें OnePlus के उन फोन्स की लिस्ट जिन्हें मिलेगा OxygenOS 13

OnePlus 8

OnePlus 8 Pro

OnePlus 8T

OnePlus 9

OnePlus 9 Pro

OnePlus 9R

OnePlus 9RT

OnePlus 10 Pro

OnePlus 10R

OnePlus 10T

OnePlus Nord 2

OnePlus Nord 2T

OnePlus Nord CE

OnePlus Nord CE 2

OnePlus Nord CE 2 Lite

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo