June 2022 में रिलीज होने वाली कुछ सबसे कमाल की फिल्में, देखें लिस्ट

Updated on 16-Jun-2022
HIGHLIGHTS

हमने आपके लिए जून 2022 में रिलीज होने वाली टैब तक की सभी फिल्मों की एक लिस्ट तैयार की है।

इस लिस्ट में Nikamma, Ittu Si Baat, Sherdil: The Pilibhit Saga और अन्य शामिल है।

इन फिल्मों को अभी के लिए मात्र बड़े परदे पर ही लाया जाने वाला है।

यहां आपके आस-पास के सिनेमाघरों में जून 2022 के महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों की एक लिस्ट दी गई है। 

Chaar Cup Chai

चार कप चाय (Chaar Cup Chai) 21 जून, 2022 को रिलीज होगी। यह फिल्म 1 घंटे 45 मिनट की होने वाली है और हिंदी भाषा में उपलब्ध होगी। इस फिल्म में हरमन सिंह, रत्ता अमली, अमन बॉल, रमन धीमान, बॉब खैरा, शौर्य खट्टर, थोडा बाई पिपी, गुरप्रीत मंद, सिमरपाल सिंह और बेअंत संधू मुख्य भूमिका में होंगे।

Sherdil: The Pilibhit Saga

शेरदिल: द पीलीभीत सागा (Sherdil: The Pilibhit Saga) 24 जून, 2022 को रिलीज़ होगी यह फिल्म श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म हिंदी भाषा में उपलब्ध होगी। पंकज त्रिपाठी, विश्वनाथ चटर्जी, सयानी गुप्ता और नीरज काबी इस फिल्म में स्टार कास्ट की भूमिका निभाएंगे। शेरदिल: पीलीभीत सागा (Sherdil: The Pilibhit Saga) ड्रामा जॉनर में उपलब्ध होगी।

Nikamma

निकम्मा (Nikamma) 17 जून 2022 को रिलीज होगी और इसका निर्देशन सब्बीर खान कर रहे हैं। यह फिल्म हिंदी भाषा में आने वाली है। अभिमन्यु सिंह, शिल्पा शेट्टी, समीर सोनी, अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया इस फिल्म में स्टार कास्ट के रूप में काम करेंगे। निकम्मा कॉमेडी और एक्शन जॉनर में उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें: Google Maps पर Live Train Running Status कैसे चेक करें, स्टेप बाय स्टेप गाइड

Doctor G

डॉक्टर जी (Doctor G) 17 जून 2022 को रिलीज होगी और इसका निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है। यह फिल्म हिंदी भाषा में आएगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में होंगे। डॉक्टर जी (Doctor G) ड्रामा जॉनर में उपलब्ध होगी। 

Ittu Si Baat

Ittu Si Baat 17 जून 2022 को रिलीज होगी और इसे अदनान अली ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म हिंदी भाषा में उपलब्ध होगी। इस फिल्म में भूपेंद्र जादावत, धीरेंद्र गौतम, गायत्री भारद्वाज और फरीदा जलाल मुख्य भूमिका में होंगे। इत्तू सी बात ड्रामा जॉनर में उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें: अगले महीने लॉन्च हो सकता है बढ़िया कैमरा से लैस Xiaomi का एक नया फोन, इस सीरीज़ का होगा हिस्सा

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :