MIUI 11 जल्द मिलेगा इन फोंस को…क्या आपका फोन है शामिल?

Updated on 23-Oct-2019
HIGHLIGHTS

MIUI 11 अपडेट जल्द होगा जारी

Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8, और Mi Air Purifier 2C भी हो चुके हैं लॉन्च

MIUI 11 को Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8, और Mi Air Purifier 2C के साथ पेश कर दिया गया है। Xiaomi ने नए MIUI अपडेट की घोषणा पिछले महीने की थी और इस OS ने मौजूदा MIUI 10 की जगह ली है। कम्पनी ने स्मार्टफोंस की एक लिस्ट भी जारी की है जिसमें बताया गया है कि इन स्मार्टफोंस को कब तक नया MIUI 11 अपडेट मिल जाएगा।

पिछले महीने कम्पनी ने MIUI 11 को चीन में लॉन्च किया गया था। कम्पनी ने दिल्ली में आयोजित इवेंट में बताया कि 22 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच Poco F1, Redmi K20, Redmi Y3, Redmi 7, Redmi Note 7, Redmi Note 7S और Redmi Note 7 Pro को नया अपडेट मिलेगा। दूसरे फेज़ में यानी 4 से 12 नवम्बर के बीच Redmi K20 Pro, Redmi 6, Redmi 6 Pro, Redmi 6A, Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro, Redmi 5, Redmi 5A, Redmi Note 4, Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Redmi Y2, Redmi 4, Mi Mix 2, और Mi Max 2 को MIUI 11 का अपडेट मिलेगा।

https://twitter.com/miuirom/status/1184397910022053889?ref_src=twsrc%5Etfw

तीसरे फेज़ में 13 से 29 नवम्बर के बीच Redmi Note 6 Pro, Redmi 7A, Redmi 8, Redmi 8A, and Redmi Note 8 के लिए MIUI 11 का अपडेट जारी किया जाएगा। नया लॉन्च हुआ Redmi Note 8 Pro भी इस लिस्ट में शामिल है और डिवाइस को 18-26 दिसम्बर के बीच नया अपडेट मिलेगा।

MIUI 11 में ऑलवेज़ ऑन, डायनामिक क्लॉक, वॉलपेपर Carousel, डायनामिक विडियो वॉलपेपर, फ्लोटिंग कैलकुलेटर, क्विक रिप्लाई मिलते हैं, इवेंट में मिंट कीबोर्ड के बारे में भी बताया गया है जिसमें अंग्रेज़ी के अलावा, 25 इंडिक भाषा मिलने वाली हैं।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :