Kangana Ranaut के Lock Upp ने कर दिया कमाल, 19 दिन में बनाया Bigg Boss से भी बड़ा रिकार्ड

Kangana Ranaut के Lock Upp ने कर दिया कमाल, 19 दिन में बनाया Bigg Boss से भी बड़ा रिकार्ड
HIGHLIGHTS

बालाजी टेलीफिल्म्स के लॉक अप ओटीटी शो की होस्ट हैं कंगना रनौत

लॉक अप को सिर्फ 19 दिनों में 100 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं

रियलिटी शो Alt Balaji और MXPlayer प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है

भारतीयों के लिए, रियलिटी शो एक पसंदीदा श्रेणी बनते जा रहे हैं। हालांकि अगर उस रियलिटी शो में तमाम तरह के तर्क, षडयंत्र आदि हों तो वह शो सुपरहिट होना तय है। मैं यहाँ आपको Bigg Boss की ओर ले जाना चाहूँगा, इसे लोगों की ओर से सबसे ज्यादा पसंद किया जाता रहा है। इसे देश का सबसे लोकप्रिय टीवी शो भी कहा जा सकता है। ऐसे ही कुछ और शो हाल ही में आए हैं, जो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। हालांकि टीवी रियलिटी शो के बाद इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले रियलिटी शो भी उतना ही लोकप्रिय होंगे, ऐसा सवाल किसी के भी मन में या सकता है। मेरी राय में आना भी चाहिए। ऐसा सवाल मन में आना सही है, लेकिन OTT पर कोई शो हिट होगा या नहीं, इसके बारे में ही हम यहाँ चर्चा करने वाले हैं।  

यह भी पढ़ें: JioPhone यूजर्स के लिए Rs 250 के अंदर सबसे बेस्ट रिचार्ज हैं ये, देखें पूरी लिस्ट

एकता कपूर का रियलिटी शो 'लॉक अप (Lock Upp)' कुछ दिनों पहले ही शुरू हुआ है। बालाजी टेलीफिल्म्स के इस ओटीटी शो की होस्ट हैं मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत, जो देश में किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं, हम जानते है कि मुंबई में उनके ऑफिस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के साथ उनका वाद विवाद। हालांकि इस बारे में ज्यादा चर्चा न करके हम केवल शो के बारे में बात करेंगे। यहाँ आपको बता देते है कि यह शो एक जेल-कैदी-सीक्रेट थीम पर आधारित लॉक अप (Lock Upp) का यह पहला सीजन है। जहां इस शो में 16 विवादित पॉपुलर लोगों को लाया गया है। 

इस तथ्य के बावजूद कि यह एक ओटीटी शो है, देश में लॉक अप (Lock Upp) के साथ पागलपन अब बहुत बढ़ रहा है। रियलिटी शो ऑल्ट बालाजी और MXPlayer प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: Redmi जल्द एक नए स्मार्टफोन से उठाएगा पर्दा, बजट सेगमेंट में धाक जमाएगा नया फोन

Lock upp

27 फरवरी, 2022 को पहला एपिसोड प्रसारित किया गया था। यहाँ इस दिन के बाद से आपको जानकारी के लिए बता देते है कि मात्र 19 दिनों में ही लॉक अप (Lock Upp) शो को 100 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। जो कंगना रनौत, एकता कपूर और शो से जुड़े सभी लोगों के लिए एक नया मील का पत्थर है। इस बारे में एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, 'लॉक अप (Lock Upp) ने 10 करोड़ व्यूज को पार कर लिया। यह पहला रियलिटी शो है जिसने इसे सिर्फ 19 दिनों में रिकॉर्ड किया है। भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो अब लॉक अप (Lock Upp) है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Erkrek (@ektarkapoor)

लॉक अप (Lock Upp) की सफलता पर कई हस्तियों ने एकता को बधाई दी है। उर्वशी ढोलकिया, करण कुंद्रा और कई अन्य लोगों ने उस पोस्ट पर एकता कपूर को बधाई दी। कंगना ने कमेंट में 'जय माता दी' भी लिखा। शो के प्रशंसकों का एक बड़ा हिस्सा सोचता है कि कंगना रनौत इस सफलता की कुंजी हैं। इसलिए इस शो की तुलना बिग बॉस से की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Samsung ने नया दमदार 5G फोन किया लॉन्च, Rs 35000 की श्रेणी में ये स्पेक्स करता है ऑफर…

कंगना ने खुद इस सफलता को "19 दिनों में 100 मिलियन वास्तव में अविश्वसनीय बताया। लॉक अप (Lock Upp) के लिए लोगों के प्यार ने मुझे चौंका दिया। और इससे पता चलता है कि इस शो का कंटेन्ट कितना अनूठा और मनोरंजक है। एकता कपूर की योजना कभी भी फ्लॉप नहीं हो सकती।" कंगना ने अपने दर्शकों से वादा किया है कि वह इस लॉक अप (Lock Upp) शो को और बड़ी जगह पर ले जाएंगी। दर्शकों को शो में ज्यादा बहस और ज्यादा मनोरंजन मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Vi Vs Airtel Vs Jio: Rs 299 के प्लान में तीनों कंपनियों की भिड़ंत, जानें कौन-सा है बेस्ट

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo