क्या Jio 5G का इस्तेमाल करने के लिए आपको लेना होगा नया SIM, देखें कंपनी क्या कहती है?

क्या Jio 5G का इस्तेमाल करने के लिए आपको लेना होगा नया SIM, देखें कंपनी क्या कहती है?
HIGHLIGHTS

Jio एक 5G Ready Network है, इसी कारण आपको अपने सिम को अपग्रेड करने की जरूरत नहीं है।

जियो के 4G SIM Card के माध्यम से 5G का आनंद लिया जा सकता है।

यहाँ आप जियो की 5G SIM को लेकर सबसे बड़ी घोषणा को देख सकते हैं।

Jio 5G सेवा अब भारत में उपलब्ध है, हालांकि रिलायंस Jio ने शुरुआत में इसे चुनिंदा शहरों में शुरू किया है। आसान शब्दों में, ऐसा भी कहा जा सकता है कि Reliance Jio का 5G नेटवर्क अभी सभी के लिए उपलब्ध नहीं है, इसे कुछ चुनिंदा शहरों के कुछ ही लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। टेलीकॉम कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Jio 5G को चार शहरों में रोल आउट किया जा चुका है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि, Reliance Jio ने दशहरे के मौके पर Jio 5G वेलकम ऑफर (Reliance Jio Welcome offer) की घोषणा की है। अब अगर आपके भी सवाल मेरी ही तरह बन रहे हैं कि आखिर Jio 5G हम सभी को कैसे मिल सकता है, इसके अलावा किन किन शहरों में इसे पेश किया गया है? आदि तो आइए आपके सभी सवालों के जवाब यहाँ हम आपको देने वाले हैं। हालांकि इसके पहले आपको जियो की सबसे नई घोषणा के बारे में बता देते हैं, आइए जानते है कि आखिर Jio 5G SIM को लेकर कंपनी ने क्या ट्वीट किया है। 

क्या नए 5G SIM की होने वाली है जरूरत?

Jio एक ट्रू 5G-रेडी नेटवर्क है। जियो ट्रू 5जी का अनुभव लेने के लिए जियो यूजर्स को अपने जियो सिम कार्ड को अपग्रेड करने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने अब एक ट्वीट करके भी इस बात की जानकारी दे दी है कि किसी भी जियो यूजर को अपने 4G SIM को चेंज करके नया 5G SIM लेने की कोई जरूरत नहीं है। 

Jio 5G Welcome Offer क्या है? 

कंपनी ने एक Jio 5G वेलकम ऑफर (Reliance Jio 5G Welcome offer) लॉन्च किया है, जो मूल रूप से एक आमंत्रण है। Reliance Jio ग्राहकों को एक आमंत्रण भेजेगा हालांकि यहाँ यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि यह इनवाइट सभी को नहीं मिलने वाला है। लेकिन, Jio ऐसा क्यों कर रही है? यह एक बड़ा सवाल बन गया है, यहाँ आपको बता देते है कि Reliance Jio ने अपने 5G को अभी बीटा टेस्ट के लिए शुरू किया है, यही वजह है कि रिलायंस जियो इनविटेशन सिस्टम को चुन रही है। सब कुछ सुचारू रूप से चलने के बाद, 5G नेटवर्क को सभी के लिए उपलब्ध कराए जाने की संभावना है। 

Reliance Jio 5G

कंपनी उन लोगों को "Jio 5G वेलकम ऑफर" (Jio 5G Welcome Offer) संदेश के साथ एक अधिसूचना भेजेगी, जो इसके लिए पात्र हैं, जिसके बाद वे 5G का उपयोग कर पाएंगे।

Jio 5G कौन से शहरों में शुरू हो चुका है? 

चूंकि यह केवल एक बीटा परीक्षण है और Jio 5G का Commercial Launch अभी होना बाकी है, इसलिए अभी के लिए रिलायंस जियो केवल चार शहरों में 5G की पेशकश कर रहा है। Jio 5G सेवा अब मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी में उपलब्ध है। टेल्को की आने वाले महीनों में इसे और शहरों में फैलाने की योजना है।

गौरतलब हो कि, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दिसंबर 2023 तक भारत के हर कोने में 5जी सेवा देने का वादा किया है।

क्या आपको Jio 5G के लिए नया सिम खरीदने की ज़रूरत है?

नहीं, आपको ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। Reliance Jio ने पुष्टि की है कि ग्राहकों को भारत में लेटेस्ट और सबसे तेज़ नेटवर्क तक पहुँचने के लिए अपने मौजूदा Jio सिम या 5G हैंडसेट को बदलने की आवश्यकता नहीं है।

Reliance Jio 5G

क्या हो सकती हैं Jio 5G प्लान्स की कीमतें?

Reliance Jio ने अभी तक भारत में 5G Jio प्लान की कीमतों की घोषणा नहीं की है। लेकिन, अंबानी ने घोषणा की है कि Jio 5G प्लान यूजर्स को दुनिया के किसी भी टेलीकॉम की तुलना में सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होगा। इसलिए, Jio उपयोगकर्ताओं को इसके बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, यह देखते हुए कि वे प्रीमियम कीमत चुकाए बिना 5G नेटवर्क का उपयोग करने में सक्षम होंगे।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo