गूगल फॉर इंडिया इवेंट: लेकर आया है नए इंडिया-फर्स्ट फीचर्स, भारतीय यूजर्स उठाएंगे लाभ

गूगल फॉर इंडिया इवेंट: लेकर आया है नए इंडिया-फर्स्ट फीचर्स, भारतीय यूजर्स उठाएंगे लाभ
HIGHLIGHTS

गूगल फॉर इंडिया इवेंट के दौरान, गूगल ने नए इंडिया-फर्स्ट फीचर्स की घोषणा की।

गूगल एक ऐसे AI मॉडल पर काम कर रहा है जो 1000 भाषाएँ सपोर्ट कर सके।

गूगल पे के लिए भी कुछ सुरक्षा फीचर्स की घोषणा की गई है।

गूगल फॉर इंडिया इवेंट के दौरान, कंपनी ने कुछ नए फीचर्स की घोषणा की ताकि भारत वासियों तक इंटरनेट की पहुँच को और आसान बनाया जा सके। टेक जायंट ने AI के उपयोग, गूगल पे में बेहतर सुरक्षा के फीचर्स और डीजीलॉकर सेवा के साथ फाइल्स ऐप को एकीकृत करने की क्षमता के बारे में बात की।

गूगल के CEO 'Sundar Pichai' ने कहा कि, "मुझे लगता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समय के साथ हर एक क्षेत्र में पहुँच जाएगा। मैं यह देखने के लिए बहुत उत्सुक हूँ कि हमारे गूगल मिशन की सेवा में AI का उपयोग किस तरह किया जाएगा। हम AI का उपयोग लगातार बढ़ाते जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक भाषाएँ ऑफर की जा सकें। अब हम एक ऐसे पावरफुल AI मॉडल पर काम कर रहे हैं जो 1000 भाषाओं को सपोर्ट कर सके। AI गूगल सर्च पर मल्टी-मॉडल व्यू लाने के लिए हमारी मदद करेगा।"

गूगल फॉर इंडिया की टॉप घोषणाएँ 

प्रोजेक्ट वाणी 

गूगल 'इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलूरू के साथ प्रोजेक्ट वाणी के लिए पार्टनरशिप कर रहा है। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य यह है कि, "भारत की अनेक बोलियों को कैप्चर करके एक बेहतर AI भाषा मॉडल तैयार किया जा सके।" इस प्रोजेक्ट में ओपन-सोर्स स्पीच डेटा शामिल किया जाएगा जो कि भारत के सभी 773 जिलों में से इकट्ठा किया जा रहा है। यह भारतीय सरकार के नेतृत्व में भाषिणी प्रोजेक्ट के माध्यम से संभव होगा। गूगल एक ऐसे सिंगल यूनिफाइड मॉडल को विकसित करने का लक्ष्य बना रहा है जो स्पीच और टेक्स्ट दोनों में 100 भारतीय भाषाओं को हैंडल करने में सक्षम हो।

नए सर्च फीचर्स 

गूगल ने इवेंट के दौरान एक नया सर्च फीचर भी लॉन्च किया। गूगल का मल्टी-सर्च फीचर जल्द ही कई सारी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा जिसकी शुरुआत हिन्दी से होगी। इस फीचर की मदद से यूजर्स इमेजिस और टेक्स्ट एक साथ सर्च कर सकते हैं। अभी के लिए यह सिर्फ अंग्रेजी में ही उपलब्ध है। गूगल एक ऐसा इंडिया-फ़र्स्ट फीचर भी लॉन्च करेगा जिसमें सर्च रिजल्ट्स दो भाषाओं में आएंगे (ऐसे रिजल्ट्स सिर्फ उन यूजर्स को दिखेंगे जो द्विभाषी रिजल्ट देखना चाहते हैं)।

गूगल इसके लिए "एडवांस मशीन लर्निंग आधारित ट्रांसलेशन मॉडल्स" और "एक क्रॉस भाषा सर्च टेक्नोलॉजी" का उपयोग करेगा। यह फीचर हिन्दी में रोलआउट होना शुरू हो चुका है और जल्द ही आने वाले साल में अन्य भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा, जैसे तमिल, मराठी, तेलुगू और बंगाली।

Google for India

बेहतर स्पीच की पहचान 

गूगल ने यह भी घोषणा की है कि इसके हिंगलिश बोलने वाले यूजर्स के लिए स्पीच पहचान की टेक्नोलॉजी को भी बेहतर बनाया जाएगा। कंपनी कहती है कि "यह नया मॉडल अधिक प्रभावी तरीके से उन लोगों को समझ पाएगा जो हिंगलिश में बात करते हैं।"  

फाइल्स और डीजीलॉकर को एकीकृत करना

गूगल,  'National eGovernance Division' (NeGD) के साथ सहयोग कर रहा है ताकि यूजर्स 'फाइल्स बाय गूगल' ऐप के माध्यम से अपने वेरिफाइड डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को एक्सेस कर सकें।  फाइल्स को डीजीलॉकर के साथ एकीकृत करके ऐसा किया जा सकता है। टेक जायंट कहता है कि, "गूगल के द्वारा फाइल में स्टोर किए गए डॉक्यूमेंट्स एक अलग जगह सेव रहते हैं जो कि सिर्फ एक लॉक स्क्रीन ऑथेंटिकेशन से ही एक्सेस किए जा सकते हैं।" ऐप आवश्यक सरकारी डॉक्यूमेंट्स को पहचान कर उन्हें भी एक सुरक्षित फोल्डर में रख देता है। 

गूगल पे की सुरक्षा बढ़ाना 

गूगल ने गूगल पे के लिए भी बेहतर सुरक्षा फीचर्स की घोषणा की है। यूजर्स को अलर्ट करने के लिए इन फीचर्स में 'मल्टी-लेयर्ड इंटेलिजेंट वॉर्निंग्स' भी शामिल की जाएंगी। 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo