IPL 2024 Where to watch: Indian Premier League cricket matches की ऑनलाइन, टीवी चैनल और लाइव स्ट्रीम देखने की सम्पूर्ण जानकारी

IPL 2024 Where to watch: Indian Premier League cricket matches की ऑनलाइन, टीवी चैनल और लाइव स्ट्रीम देखने की सम्पूर्ण जानकारी
HIGHLIGHTS

2024 IPL Cricket Matches की शुरुआत 22 March, 2024 से हो रही है।

पहला IPL 2024 Cricket Match CSK और RCB के बीच खेला जाने वाला है।

आप इन सभी IPL 2024 Cricket Matches को Online अपने फोन पर फ्री में देख सकते हैं।

अब केवल कुछ दिन बचे हैं जब IPL 2024 यानि Indian Premier League शुरू होने वाला है। यह 2024 का सबसे बड़ा Cricket Event होने वाला है। आपको बता देते है कि IPL 2024 की शुरुआत 22 मार्च, 2024 से हो रही है। आप 2024 Edition के IPL Matches को Free में Online, TV Channels के माध्यम से, Telecast के माध्यम से या Live Steaming के माध्यम से कहाँ देख सकते हैं। इसकी सम्पूर्ण जानकारी हम आपको देने वाले हैं। आइए शुरू करते हैं और जानते है कि आखिर आप IPL 2024 के सभी Cricket Matches का आनंद कैसे ले सकते हैं और Indian Premier League 2024 के रोमांच को अपने मोबाइल फोन पर ही ले सकते हैं।

IPL 2024 का पहला मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा?

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि IPL 2024 का पहला क्रिकेट मैच Chennai Super Kings (CSK) और Royal Challengers Bangalore (RCB) के बीच खेला जाने वाला है। यह क्रिकेट आईपीएल मैच MA Chidambaram Stadium में खेला जाने वाला है।

कब शुरू होने वाला है IPL 2024?

जैसे कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि IPL 2024 की शुरुआत 22 मार्च, 2024 से होने वाली है, यानि अब मात्र 3 दिन ही बीच में हैं। इसके अलावा पहले मैच के बारे में भी हम जानते है कि यह CSK और RCB के बीच कहाँ खेला जाने वाला है। IPL 2024 Cricket Matches के समय के बारे में हम आपको आगे जानकारी देने वाले हैं।

IPL 2024 की TV और Telecast की सभी जानकारी

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि IPL 2024 को ब्रोडकास्ट करने के सभी आधिकार Star Network के पास हैं। इसका मतलब है कि आप IPL 2024 के सभी मैच को अपने TV और Telecast के माध्यम से Star Network पर देख पाएंगे। अगर आपके TV Pack में अभी तक Cricket Pack नहीं है तो आपको अभी इस समय Sports Pack को खरीद लेना चाहिए, जिसके माध्यम से आप अपने TV पर Telecast के माध्यम से IPL 2024 के सभी मैच देख सकते हैं। हालांकि अगर आप अपने Mobile Phone पर IPL 2024 के सभी मैच फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए आपको क्या करना है, आइए जानते हैं।

IPL 2024 के सभी मैच JioCinema पर किए जाएंगे Live Stream

पिछले साल की तरह ही अगर आप इस साल भी अपने Mobile Phone पर IPL 2024 के सभी मैच देखना चाहते हैं तो आपको मात्र अपने फोन में JioCinema App को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आप अपने फोन पअर मात्र इंटरनेट का इस्तेमाल करके सभी IPL 2024 Cricket Matches को फ्री में देख सकते हैं। हालांकि अगर आप एक Android TV को इस्तेमाल करते हैं तो हो सकता है कि इसके लिए आपको Disney+ Hotstar या JioCinema Premium का Subscription लेना पड़ जाए।

यहाँ देखें: Jio Cricket Packs: IPL 2024 में मिस नहीं होगी एक भी बॉल, ये प्लान आएंगे काम

IPL 2024 Cricket Matches की Timings

आपको बता देते है कि IPL 2024 के क्रिकेट मैच 7:30PM IST से शुरू होने वाले हैं। इसके अलावा अगर किसी दिन दो मैच होते हैं तो पहला मैच 3:30PM IST पर शुरू होगा। हालांकि अगर पहले मैच की बात करें तो यह IPL 2024 का Inaugural Match CSK और RCB के बीच 8:00PM IST पर शुरू होने वाला है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo