कैसे अपने Passport को करें रीन्यू? आइये जानते हैं पूरी प्रक्रिया

कैसे अपने Passport को करें रीन्यू? आइये जानते हैं पूरी प्रक्रिया

पासपोर्ट एक मात्र ऐसा साधन है जिसके माध्यम से आप दूसरे देशों में ट्रेवल कर सकते हैं, साथ ही यह आपकी पहचान के लिए भी एक मान्य डॉक्यूमेंट के रूप में देखा जा सकता है। हालाँकि कुछ देशों में हमें ट्रेवल के लिए पासपोर्ट के साथ साथ वीजा की भी जरूरत होती है। हालाँकि वीजा के साथ ही साथ पासपोर्ट भी आपके पास होना बहुत ही अधिक जरुरी है, अगर किसी के पास पासपोर्ट नहीं है तो आप भूल ही जाइए कि आप कभी भी किसी दूसरे देश में ट्रेवल कर सकते हैं। पासपोर्ट को एक अंतरराष्ट्रीय आईडी के रूप में भी देखा जा सकता है। हालाँकि जैसे ही आपके पासपोर्ट की एक्सपायरी डेट निकल जाती है, तो आपको इसे रीन्यू करना होता है। इसे रीन्यू करने के बाद ही आप एक बार फिर से किसी दूसरे देश में ट्रेवल आदि कर सकते हैं। 

कैसे रीन्यू करें अपना पासपोर्ट 

आइये अब जानते हैं कि आखिर आप अपने पासपोर्ट को कैसे रीन्यू कर सकते हैं। 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले पासपोर्ट सेवा केंद्र के ऑनलाइन पोर्टल यानी https://portal2.passportindia.gov.in/ पर जाना होगा।
  • यहाँ आपको अपने आपको रजिस्टर करना होगा, ऐसा आप Register  Now पर क्लिक करके कर सकते हैं।
  • यहाँ आपको इसके बाद अपने लॉग इन आईडी और पासवर्ड को जेनेरेट करना होगा।
  • अब अपने अकाउंट को आपको अपनी आधिकारिक ईमेल पर भेजे गए मेल पर क्लिक करके एक्टिवेट करना होगा।
  • इसके बाद आपको पासपोर्ट सेवा केंद्र ऑनलाइन पोर्टल पर एक बार फिर से जाकर अपनी लॉग इन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद आपको अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट/री-इशू ऑफ़ पासपोर्ट पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको पासपोर्ट रिन्यूअल फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको जरुरी डिटेल्स को भरकर जरुरी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको पे एंड शेड्यूल अपॉइंटमेंट लिंक कर क्लिक करना होगा। और इसके बाद आपको एक अपॉइंटमेंट दिया जाने वाला है। 
  • इसके बाद आपको अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र का चुनाव करना है, और एक स्लॉट को बुक करना है। 
  • इसके बाद आप प्रिंट एप्लीकेशन रीसिप्ट पर क्लिक करके इसे प्रिंट कर सकते हैं। इसमें आपको ARN नंबर मिलने वाला है। 
  • अब आपको आखिर में इस पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाना है, और जरुरी डिटेल्स को यहाँ देकर आपके पासपोर्ट को एक बार फिर से रीन्यू कर दिया जाने वाला है। 
Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo