एंड्राइड फोन में कैसे चेक करें Software और App Update

एंड्राइड फोन में कैसे चेक करें Software और App Update

आपको बता देते हैं कि एंड्राइड को अपडेट करना अपने आप में काफी मुश्किल है, और यह एक परेशान करने वाला एक्सपीरियंस है, जिसमें आपको काफी धैर्य रखने की जरूरत है। हालाँकि यह उस फोन पर भी निर्भर करता है, जिसे आप इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा भी कई बार होता है कि जब भी कोई एंड्राइड अपडेट आता है, वह हर एक डिवाइस में नहीं आता है, यह पहली दफा में कई मोबाइल फोंस पर आ सकता है, लेकिन बहुत से डिवाइस में यह नहीं आता है। यह आपकी लोकेशन पर भी निर्भर करता है कि आखिर आप रहते कहाँ हैं। इस प्रोसेस में कई हफ़्तों का समय भी लग सकता है, इसका मतलब है कि किसी भी अपडेट के आने के बाद आपने फोन में इसे आने में हफ़्तों का समय भी लग सकता है। 

ऐसा भी कई बात होता है कि किसी भी अपडेट के आने के बाद आपको अपने फोन में इसका नोटिफिकेशन मिलता है, और कई बार ऐसा भी होता है कि आपको कोई भी नोटिफिकेशन नहीं मिलता है, आपको अपने आप ही इसे मनुअली जाकर चेक करना होता है। आपको इन अपडेट को चेक करने के लिए फोन की सेटिंग में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाकर इसे चेक करना होता है। आप ऐसा समय समय पर कर सकते हैं।

हालाँकि हर एक फोन में इसे अलग अलग तरीकों से चेक किया जा सकता है, लेकिन हम आपको OnePlus के एक फोन में बता रहे हैं कि आखिर आपको करना क्या है। आइये जानते हैं कि आखिर आप कैसे इन सॉफ्टवेयर अपडेट को चेक कर सकते हैं। 

कैसे चेक करें एंड्राइड सॉफ्टवेयर अपडेट 

  • इसके लिए आपको अपने फोन में जाकर सेटिंग को ओपन करना होगा। 
  • इसके बाद आपको सिस्टम मेनू में जाना होगा, कई फोंस में यह सिस्टम अपडेट भी होता है। 
  • इसके बाद आपको सिस्टम अपडेट पर क्लिक करना होगा। 
  • यहाँ आप देख सकते हैं कि क्या आपने फोन के लिए कोई नया अपडेट आया है या नहीं। 

हालाँकि जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि अलग अलग कंपनी अपने अपने फोन में इसे अलग अलग तरह से शामिल करती है, ताकि हर फोन में यह आपको अलग अलग नजर आये। कोई भी कंपनी नहीं चाहती है कि उसका फोन किसी अन्य फोन के जैसा नजर आये। इसी कारण सभी कंपनी अलग अलग ऑप्शन में इसे दिखाती हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo