Facebook/Instagram में कैसे बदलें लैंग्वेज सेटिंग (स्टेप बाय स्टेप गाइड)

Updated on 08-Oct-2020
HIGHLIGHTS

अगर आप इस बारे में सोच रहे है कि कैसे जानें मानें सोशल मीडिया एप्स यानी Facebook या Instagram में भाषा सेटिंग को बदला जा सकता है?

यह इतना भी मुश्किल नहीं है, आप बड़ी ही आसानी से इन सोशल मीडिया एप्स में भाषा सेटिंग को बदल सकते हैं

अगर आप अभी तक ऐसा नहीं पर पा रहे थे, तो आज के बाद आप भी ऐसा कर सकते हैं, यानी आप भी इन सोशल मीडिया एप्स यानी Facebook/Instagram में भाषा सेटिंग यानी लैंग्वेज सेटिंग को बदल सकते हैं

अगर आप इस बारे में सोच रहे है कि कैसे जानें मानें सोशल मीडिया एप्स यानी Facebook या Instagram में भाषा सेटिंग को बदला जा सकता है? यह इतना भी मुश्किल नहीं है, आप बड़ी ही आसानी से इन सोशल मीडिया एप्स में भाषा सेटिंग को बदल सकते हैं। अगर आप अभी तक ऐसा नहीं पर पा रहे थे, तो आज के बाद आप भी ऐसा कर सकते हैं, यानी आप भी इन सोशल मीडिया एप्स यानी Facebook/Instagram में भाषा सेटिंग यानी लैंग्वेज सेटिंग को बदल सकते हैं। इसके लिए कुछ ही आसान से चरण हैं, जिन्हें फॉलो करके आप ऐसा कर सकते हैं। 

हालाँकि इसके पहले कि हम इसके बारे में आपको बताना शुरू करें आपको सबसे पहले बता देते है कि आप अपने फेसबुक अकाउंट का निर्माण करते हुए जिस भाषा का चुनाव करते हैं, वही आपकी भाषा आपके डिवाइस में सेट हो जाती है। 

आप अपनी  भाषा और रीजन सेटिंग को बदल सकते हैं, जिसके बाद आपको बटन्स, नोटिफिकेशन्स, मोस्ट टेक्स्ट, टूलटिप्स आदि एक अलग ही भाषा में नजर आते हैं, अर्थात् आप जिस भाषा का चुनाव करते हैं आपको उसमें ही यह सेटिंग नजर आती है। मात्र इंग्लिश ही नहीं फेसबुक कई अन्य भाषाओँ को भी सपोर्ट करता है। जैसे आपको इसमें हिंदी, स्पेनिश, जर्मन, फ्रेंच, अरबी, मंडारिन (चीनी), पुर्तगाली, और अन्य कई भाषाओँ का सपोर्ट मिलता है। 

फेसबुक में कैसे बदलें लैंग्वेज सेटिंग?

  • इसके लिए आपको अपने फेसबुक को ओपन करना होगा, इसके बाद आपको टॉप-राईट कॉर्नर पर नजर आ रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको सेटिंग और प्राइवेसी पर जाना होगा।
  • अब आपको लैंग्वेज पर क्लिक करके अपनी फेसबुक भाषा का चुनाव करना होगा।
  • यहाँ आपको इसे सेव करने की जरूरत नहीं है, फेसबुक अपने आप ही इस भाषा को बदलकर आपके पेज को इसी सेटिंग में दिखा देने वाला है।
  • अगर आप फिर से अपनी भाषा को बदलना चाहते हैं तो आपको इन्हीं स्टेप्स को फिर से फॉलो करना होगा।

Instagram में कैसे बदलें लैंग्वेज सेटिंग?

  • इसके लिए आपको Instagram में जाकर या तो यूजर प्रोफाइल या आपकी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करना होगा, यह आपको बॉटम राईट कॉर्नर पर नजर आने वाला है।
  • इसके बाद आपको टॉप राईट कॉर्नर पर क्लिक करके Instagram Setting पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अकाउंट पर क्लिक करके लैंग्वेज पर जाना है।
  • अब आप यहाँ उस भाषा का चुनाव कर सकते हैं, जिसे आप इस्तेमाल करना चाहते हैं।
Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :