8 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Honor Tab 5

8 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Honor Tab 5
HIGHLIGHTS

हाल ही में हॉनर ने एक नया टैब लॉन्च किया है जिसे Honor Tab 5 नाम दिया गया है। यह टैब केवल Wi-Fi में उपलब्ध है और साथ ही इसमें आपको Wi-Fi + LTE वैरिएंट्स मिलेंगे।

खास बातें:

  • Kirin 710 SoC से लैस है टैब
  • Wi-Fi + LTE वैरिएंट्स में उपलब्ध है Honor Tab 5

 

Huawei के सब ब्रांड Honor ने हाल ही में एक नया टैबलेट लॉन्च किया है। यह नया डिवाइस चीन में Honor Tab 5 के नाम से लॉन्च किया गया है। यह एक जेनेरिक टैबलेट है जो एक बेसिक डिज़ाइन के साथ आता है। जहां स्मार्टफोन निर्माताओं ने अब टैबलेट पर फोकस कम दिया है वहीँ हॉनर ने इसके बाद भी इस डिवाइस को पेश किया है। इसमें आपको निचले हिस्से पर चौड़े बेज़ेल्स मिलते हैं और साथ ही बैक पर पलाइन डिज़ाइन मिलता है। यह दो मैमोरी और स्टोरेज में आता है। यूज़र्स Wi-Fi या फिर Wi-Fi + LTE मॉडल्स के बीच अपना डिवाइस चुन सकते हैं।

Honor Tab 5 की कीमत और उपलब्धता

GizmoChina की रिपोर्ट की मानें तो इस टैब को RMB 1,099 में लॉन्च किया गया है यानी भारतीय मार्किट में इसे इसकी कीमत 11,600 रुपये होती है। इसके 4जीबी रैम वेरिएंट और 64जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत RMB 1,299 है यानी भारतीय मार्किट में इसे इसकी कीमत 13,700 रुपये होती है। Honor Tab 5 के बेस मॉडल में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज (Wi-Fi only) दिया गया है।

वहीँ Wi-Fi + LTE बेस वेरिएंट की कीमत RMB 1,399 यानी लगभग 14,750 रुपये और टॉप मॉडल की कीमत RMB 1,499 यानी लगभग 15,800 रुपये है। इस डिवाइस को चीन में 12 मार्च से यूज़र्स खरीद सकते हैं। वहीँ बाकी देशों में इसे कब लांच किया जायेगा, इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है।

Honor Tab 5 की स्पेसिफिकेशंस

Honor के इस Tab 5 में आपको 8 इंच की डिस्प्ले मिलती है जिसका रिजॉल्यूशन 1920×1200 पिक्सेल है। इसमें HiSilicon Kirin 710 SoC, TSMC’s 12nm process का इस्तेमाल हुआ है। टैबलेट में four Cortex-A73 2.2GHz के साथ दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको चार Cortex-A53 cores 1.7GHz के साथ मिलता है। आपको बता दें कि टैब का चिपसेट ARM Mali G51 MP4 GPU के साथ आता है। कैमरा की बात करें तो Honor Tab 5 में आपको 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और साथ ही 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। टैबलेट में 5,100mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही डिवाइस में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

ये भी पढ़ें:

Huawei Nova 4 और Huawei Mate 20 Pro के बीच स्पेक्स की तुलना

 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo