Apple यूजर्स हो जाएँ सावधान, सरकार ने हाई अलर्ट जारी करके चेताया, क्या सुरक्षित है आपका iPhone?

Updated on 23-Sep-2024

अगर आप Apple यूजर हैं, तो आपके लिए कुछ जरूरी और आपको चेताने वाली खबर सामने आ रही है। Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) ने हाल ही में कई Apple प्रोडक्टस में गंभीर सुरक्षा समस्याओं की चेतावनी दी है। यह खबर Apple की नई iPhone सीरीज के लॉन्च के बाद आई है, इस समस्या के चलते iOS, iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और अन्य सॉफ़्टवेयर प्रभावित हुए हैं।

इन सुरक्षा संबंधी समस्याओं से आपके डिवाइस को साइबर हमलों का खतरा हो सकता है। हैकर आपके डिवाइस का अनधिकृत एक्सेस प्राप्त कर सकते हैं, आपकी संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं, और यहां तक कि आपके डिवाइस को क्रैश भी कर सकते हैं।

  • CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने सलाह दी है कि सभी यूजर्स तुरंत अपने Apple डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ़्टवेयर वर्जन पर अपडेट कर लें।

कौन से सॉफ्टवेयर वर्जन हैं रिस्क पर?

आइए जानते है कि आखिर कौन से सॉफ्टवेयर वर्जन इस खतरे से सबसे करीब हैं।

  • iOS: 18 और 17.7 से पहले
  • iPadOS: 18 और 17.7 से पहले
  • macOS Sonoma: 14.7 से पहले
  • macOS वेंचुरा: 13.7 से पहले
  • macOS Sequoia: 15 से पहले
  • tvOS: 18 से पहले
  • watchOS: 11 से पहले
  • Safari: 18 से पहले
  • Xcode: 16 से पहले
  • visionOS: 2 से पहले

डिवाइस में कौन सी समस्याएँ पैदा हो सकती हैं?

इन कमजोरियों और समस्याओं के कारण आपके Apple डिवाइस को विभिन्न जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है:

  • iOS और iPadOS: लेटेस्ट अपडेट के बिना, आपका डिवाइस DoS हमलों, जानकारी की चोरी और सुरक्षा बाईपास का शिकार हो सकता है।
  • macOS (सोनोमा, वेंचुरा, सिकोइया): पुराने वर्जन डेटा के साथ छेड़छाड़, क्रॉस-साइट स्क्रिप्टिंग हमलों और अन्य जोखिमों का सामना कर सकते हैं।
  • tvOS और watchOS: पुराने वर्जन वाले डिवाइस DoS हमलों और डेटा से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।
  • Safari और Xcode: ये सॉफ़्टवेयर वर्जन सुरक्षा बाईपास और स्पूफिंग के लिए संवेदनशील हैं।
  • visionOS: संभावित जोखिमों में डेटा हेरफेर, DoS हमले और जानकारी का लीक शामिल हैं।

क्या करना चाहिए?

इन समस्या या कमजोरियों के कारण आपके डिवाइस को कई जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है। बिना अपडेट के, आपका डिवाइस DoS हमलों और जानकारी की चोरी का शिकार हो सकता है। इसलिए, अपने डिवाइस को सुरक्षित रखने के लिए आपको इसे अभी तुरंत अपडेट करना चाहिए। इसके अलावा आपको किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर भी रखनी चाहिए।

  • अपने Apple डिवाइस को अब अपडेट करना न भूलें—आपकी सुरक्षा आपके हाथ में है!
Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं।

Connect On :