ChatGPT की बैंड बजाने आया देसी Hanooman AI, 98 भाषाओं में करेगा काम, जानें खासियत

ChatGPT की बैंड बजाने आया देसी Hanooman AI, 98 भाषाओं में करेगा काम, जानें खासियत
HIGHLIGHTS

OpenAI के स्प्रिंग अपडेट से कुछ दिन पहले ही Hanooman GenAI को लॉन्च किया गया है।

Hanooman भारत का अपना चैटबॉट है और यह भारतीय दर्शकों पर केंद्रित है।

वर्तमान में यह AI मॉडल 98 ग्लोबल भाषाओं में लाइव है जिनमें से 12 भारतीय भाषाएं हैं।

जब बात AI की आती है तो हममे से अधिकतर लोगों की पहली पसंद ChatGPT होती है। भले ही यह बेहद लोकप्रिय हो लेकिन इसमें उस इंडियन टच की कमी है। OpenAI के स्प्रिंग अपडेट से कुछ दिन पहले ही Hanooman GenAI को लॉन्च किया गया है। Hanooman भारत का अपना चैटबॉट है और यह भारतीय दर्शकों पर केंद्रित है। ऐसा दावा किया गया है कि यह AI मॉडल भारतीय दर्शकों के लिए अधिक बेहतर है। भारतीय यूजर्स के लिए यह अधिक सुविधाजनक क्यों है यह जानने के लिए आगे पढ़ें।

Hanooman GenAI

इस AI प्लेटफॉर्म को सीता महालक्ष्मी हेल्थकेयर (SML) और अबु धाबी-आधारित निवेश फर्म 3AI होल्डिंग लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है। हनूमान एक ओपन-सोर्स इंडिक लैंगुएज मॉडल्स की सीरीज है जो कई सारी भारतीय भाषाओं में टेक्स्ट और स्पीच दोनों जनरेट कर सकता है। वर्तमान में यह AI मॉडल 98 ग्लोबल भाषाओं में लाइव है जिनमें से 12 भारतीय भाषाएं हैं।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M55 vs OnePlus Nord CE4: स्पेक्स और कीमत की तुलना, कौन जीत रहा बैटल?

Hanooman GenAI को कैसे इस्तेमाल करें?

इस AI चैटबॉट का इस्तेमाल करना काफी आसान है। एंड्रॉइड यूजर्स वेब से आसानी से डेडिकेटेड ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इसका iOS ऐप भी बहुत जल्द पेश किया जाएगा। आप इसे एक्सेस करने के लिए भी वेब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Hanooman Vs ChatGPT

अब भारत इस गेम-चेंजर हनूमान के साथ एक प्रतिस्पर्धी AI रेस में है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस के इस नए खिलाड़ी के आने से बेस्ट AI चैटबॉट की ग्लोबल रेस और भी तेज हो गई है। अब देखना यह है कि Hanooman लोकप्रिय ChatGPT की तुलना में किस हद तक आगे निकलता है। तो चलिए इसी बात पर देखते हैं कि इन दोनों के बीच मुख्य अंतर क्या है।

How To Use Hanooman
How To Use Hanooman

भारत में बहुत अधिक लोग अंग्रेजी में बोलते या टाइप नहीं करते हैं। ChatGPT के साथ लैंगुएज बैरियर इसकी पहुँच को सीमित कर देता है। वहीं दूसरी ओर Hanooman GenAI मॉडल 12 भाषाओं में उपलब्ध है। इन भाषाओं में हिन्दी, मराठी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, असामी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और सिन्धी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: खरीदना चाहते हैं एक झक्कास फोन? यहाँ देखें 5 अपकमिंग लेटेस्ट मोबाइल फोन की लिस्ट

चूंकि यह कई सारी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, इसलिए इसकी पहुँच बढ़ गई है और अधिक से अधिक भारतीय इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। और अधिक लोग जनरेटिव AI और इसकी क्षमताओं का लाभ उठा सकते हैं क्योंकि यह क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। कुल मिलाकर यह एक सकारात्मक बिन्दु है।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo