बाढ़ से पहले अलर्ट देगा Google Maps का ये नया AI फीचर, जान-माल की हानि से मिलेगी निजात

Updated on 03-Oct-2024

Google ने आज AI पर मजबूत फोकस के साथ अपना 10वां सालाना ‘Google for India’ इवेंट आयोजित किया था। कंपनी ने कुछ महत्वपूर्ण अपडेट्स की घोषणा की है जिनका लक्ष्य भारतीय बाजार में इसकी सेवाओं को बेहतर बनाना है। इसके प्रमुख हाईलाइट्स में Gemini Live को हिन्दी भाषा का सपोर्ट मिलना, Google Pay पर गोल्ड लोन पेश करना, और Google Lens के लिए नया वीडियो रिकॉग्निशन फीचर शामिल है। इसके अलावा, Google Maps भी कई अपडेट्स प्राप्त करने के लिए तैयार है। आइए नए विकासों के बारे में सबकुछ विस्तार से जानते हैं।

बाढ़ का अलर्ट देगा Google Maps

कंपनी ने घोषणा की है कि अब Google Maps भारत में अपने ऐप में वास्तविक समय में मौसम के अपडेट्स दे सकेगा। आसान शब्दों में कहें तो अब यूजर्स सड़कों पर कोहरे और बाढ़ के बारे में रिपोर्ट करने और अलर्ट प्राप्त करने में भी सक्षम होंगे। यह एक बढ़िया एडीशन होगा क्योंकि जो लोग बारिश के मौसम में यात्रा करते हैं, वे गड्ढों और बाढ़ वाले क्षेत्रों से बचकर समय से अपने गंतव्य पर पहुँच सकेंगे। कंपनी के मुताबिक यह डेटा यूजर फ़ीडबैक पर आधारित होगा जो वे Google Maps ऐप को प्रदान करेंगे।

इसी के साथ, गूगल मैप्स को AI-समराइज़्ड रिव्यूज़ फीचर भी मिल रहा है। कंपनी ने पुष्टि की है कि अब यूजर्स को रेस्ट्रॉन्ट, होटल और और अन्य चीजों की क्विक समरी मिलेगी, जिससे यूजर्स को अपना ज्यादा समय बर्बाद किए बिना ही उनके चीजों के बारे में एक अच्छी जानकारी मिल जाए।

गूगल की सर्च एंड जनरेटिव एआई ट्रस्ट स्ट्रैटजी की निर्देशक, स्निग्द्धा भारद्वाज ने कहा, “हम घोटालों को कम करने के उपायों को मजबूत करने के लिए AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। हमने भारतीय यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए पिछले साल से 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटालों को रोका और 40 मिलियन चेतावनियाँ जारी कीं। Google Maps पर AI-संचालित समाधानों ने 170 मिलियन नीति उल्लंघन करने वाले रिव्यूज़ को हटाने में हमारी मदद की।”

हाल ही में रिलीज हुए 6 अन्य Google Maps फीचर

इसके अलावा, हाल ही में Google Maps को 6 अन्य फीचर्स मिले थे जिनका लक्ष्य नेविगेशन और यात्रा अनुभवों में सुधार लाना था। अब एक AI-संचालित रूटिंग फीचर ड्राइवरों की संकरी सड़कों से बचने में मदद करता है, खासकर चार-पहिये वालों की। इसके अलावा, भारत के 40 शहरों के यूजर्स को फ्लाईओवर कॉलआउट से फायदा होगा, जो सुझाए गए रास्तों पर फ्लाईओवर को दिखाते हैं, जिससे नेविगेशन और भी आसान होगा। इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास के साथ अब गूगल मैप्स नजदीकी EV चार्जिंग स्टेशनों के बारे में भी आवश्यक जानकारी प्रदान करता है।

इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन विकल्पों में भी सुधार आया है, क्योंकि अब इस प्लेटफॉर्म पर सीधे ऐप से ही मेट्रो टिकट बुक की जा सकती है, जो शहरी निवासियों के लिए आने-जाने की प्रक्रिया को सरल बनाता है।

अंत में, यहाँ एक नया “Lists to Explore” फीचर भी है जो यूजर्स की नए स्थानों को खोजने और उनके बारे में पता लगाने में मदद करता है, चाहे वे एक वीकेंड गेटअवे पर हों या बस अपने शहर में छिपे हुए हीरों की तलाश करना चाहते हों।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :