Apple को टक्कर देने इस दिन हो रही Google I/O 2023, ये प्रोडक्ट लॉन्च बना देंगे दीवाना

Apple को टक्कर देने इस दिन हो रही Google I/O 2023, ये प्रोडक्ट लॉन्च बना देंगे दीवाना
HIGHLIGHTS

10 मई को आयोजित किया जाएगा Google I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस

YouTube और Google के सोशल मीडिया हैंडल्स पर होगा लाइव स्ट्रीम

इवेंट में कई नए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की घोषणा की जाएगी

बुधवार 10 मई को Google अपना I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस आयोजित करने जा रहा है। यह कई डेवलपर्स के लिए सबसे बड़ा सालाना इवेंट है। गूगल हर साल अपने I/O इवेंट में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर जैसे एंड्रॉइड और पिक्सल डिवाइसेज़ का प्रदर्शन करता है। आइए देखें Google I/O 2023 की सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ… 

Google I/O 2023 का लाइव स्ट्रीम कैसे देखें?

Google I/O 2023 भारत में 10 मई को रात 10:30 बजे IST शुरू होगा। इस इवेंट को YouTube पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा इस साल I/O इवेंट को गूगल के अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। सभी लेटेस्ट अपडेट्स प्राप्त करने के लिए यूजर्स io.google.com पर भी साइनअप कर सकते हैं। 

Google I/O 2023 में किन प्रॉडक्ट्स को किया जाएगा पेश? 

I/O में गूगल कई सारे नए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर प्रॉडक्ट्स की घोषणा करने वाला है। कंपनी द्वारा Android 14 की घोषणा करने की संभावना है जिसके बाद इसका बीटा वर्जन कई सारे एंड्रॉइड डिवाइसेज़ में उपलब्ध होगा। इसी तरह गूगल Bard को लेकर भी अधिक जानकारी दे सकता है। इसके अलावा गूगल द्वारा नए सर्च इंजन फीचर्स, ऐप्स और अन्य सेवाओं की घोषणा करने की भी उम्मीद है और साथ ही इन सभी को प्रदर्शित भी किया जाएगा।

Google I/O 2023

हार्डवेयर की बात करें तो Google ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Pixel 7a, Pixel Fold और Pixel Pad को 10 मई को लॉन्च किया जाएगा। इनमें से कुछ प्रॉडक्ट्स की सेल भारत में 11 मई से शुरू हो सकती है। इसी तरह इस इवेंट में हमें Pixel Buds A 2nd Gen और किफायती TWS-स्टाइल ईयरफोन जैसे प्रॉडक्ट्स देखने को भी मिल सकते हैं। 

इसके अलावा कंपनी Pixel 8 Pro और Pixel Watch 2 को भी आधिकारिक तौर पर टीज़ कर सकती है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo