गौहर जान के 145वें जन्मदिवस पर Google ने Doodle के ज़रिए इस तरह किया सम्मानित

Updated on 26-Jun-2018
HIGHLIGHTS

गौहर जान को अपने रिकार्ड्स में पहली नृत्य करने वाली लड़की के नाम से भी जाना जाता था।

Google honored Gauhar Jan on her 145th birthday through Doodle: गौहर जान भारतीय प्रसिद्ध गायिका और नर्तकी हैं जिनके 145वें जन्मदिवस पर आज Google ने Doodle के ज़रिए उन्हें याद किया है। गौहर जान का जन्म 26 जून 1873 को हुआ था। गौहर जान भारत में प्रसिद्ध ग्रामोफोन कंपनी के लिए साइन की जाने वाली पहले कलाकारों में से एक थीं और इस लिए उन्हें ग्रामोफोन गर्ल नाम भी दिया गया। गौहर का पहला नाम Angelina Yeoward था लेकिन बनारस में इस्लाम धर्म अपनाने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर गौहर रखा था। उनकी माँ Victoria Hemmings एक प्रसिद्ध कत्थक नर्तकी और गायिका थीं और उन्होंने भी अपना नाम बदल कर मलका जान रख लिया था।

गौहर ने 1887 में दरभंगा राज के राज दरबार में अपना पहला अभिनय किया। बनारस के पेशेवर नृतक द्वारा ट्रेनिंग लेने के बाद उन्हें दरबार में संगीतकार के रूप में नियुक्त किया गया। वो अपने रिकार्ड्स में पहली नृत्य करने वाली लड़की के नाम से भी जानी जाती थीं।

गौहर जान ने पूरे भारत में ही कई अभिनय किए और उनके गानों को हिंदी और उर्दू के अलावा अन्य कई भाषाओँ में भी पेश किया गया। उनके आखिरी दिनों में मैसूर के कृष्णा राजा वाडियार IV द्वारा उन्हें आमंत्रित किए जाने पर वह वहाँ गईं। 1 अगस्त 1928 को उन्हें महल की संगीतकार के रूप में नियुक्त किया गया, हालांकि उसके बाद 18 महीनों के अन्दर उनका देहांत हो गया।

अब Cashify पर अपने पुराने मोबाइल्स बेच कर हाथों-हाथ पेमेंट पाएं। 200 रूपये का अतिरिक्त लाभ पाने के लिए DIGIT कोड का उपयोग करें।
 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :