Google Doodle: आज के डूडल में इस गेम को खेलें

Updated on 30-Apr-2020
HIGHLIGHTS

गेम सीरीज़ का चौथा दिन शुरू

आज डूडल पर खेलें Rockmore गेम

Coronavirus के कारण पूरी दुनिया के लोग घरों में बंद हैं और इतने समय के लंबे लॉकडाउन के बाद घरों में बोर होने लगे हैं। ऐसे में लोगों की मदद के लिए Google ने अपने लोकप्रिय गेम्स की सीरीज़ शुरू की है। इस सीरीज़ के तहत कंपनी हर दिन एक नया Doodle पेश कर रही है जिसमें हर रोज़ एक नया गेम जोड़ा जाता है। इसका मकसद लोगों को घर पर रहने के लिए प्रेरित करना है। आज गेम का सीरीज़ का चौथा दिन शुरू हुआ है और डूडल पर आज Rockmore गेम खेला जा सकता है।

Rockmore एक म्यूजिकल गेम है जिसे खेलने बेहद आसान है। अगर आप यह गेम खेलना चाह रहे हैं तो आपको Doodle पर क्लिक करना होगा और इसके बाद आपको गेम खेलने का विकल्प मिलेगा। प्ले के बटन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा, जहां मशहूर आर्केस्ट्रा Clara Rockmore की फोटो नजर आएगी। यहाँ आपको एक अन्य प्ले बटन मिलेगा। इस बटन पर क्लिक करने के बाद यह आपको आर्केस्ट्रा सिखाएगा।

यह एक मनोरंजक गेम है। गूगल ने मशहूर आर्केस्ट्रा Clara Rockmore की 105वीं सालगिरह पर यह Rockmore Doodle बनाया था। Clara Rockmore आर्केस्ट्रा की दुनिया में एक लोकप्रिय नाम है। 

इससे पिछले डूडल में सर्च जायंट Coding गेम,  लोकप्रिय क्रिकेट गेम  और Fischinger game   को ला चुका है। यह सीरीज़ एक हफ्ते तक लगातार चलने वाली है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :