गूगल डूडल: क्या है विंटर सोल्स्टिस

Updated on 21-Dec-2018
HIGHLIGHTS

गूगल ने आज एक बार फिर नया डूडल तैयार किया है और इस डूडल में विंटर सोल्स्टिस की झलक दिखाई गई है जो कि साल में एक बार घटित होने वाली घटना है।

ख़ास बातें

  • उत्तरी गोलार्ध में दिसम्बर में होता है सोल्स्टिस
  • दक्षिणी गोलार्ध में जून में होता है सोल्स्टिस
  • यह साल का सबसे छोटा दिन और लम्बी रात होती है

गूगल ने आज विंटर सोल्स्टिस का डूडल तैयार किया है, जो कि साल का सबसे छोटा दिन और लम्बी रात होती है। यह घटना जब होती है जब पृथ्वी के ध्रुवों में से एक का झुकाव सबसे अधिक पृथ्वी की ओर होता है। इस साल यह सोल्स्टिस 22 दिसम्बर को होगा।

सोल्स्टिस शब्द का उद्गम लैटिन शब्द सोल्स्टिटीयम से हुआ है जिसका अर्थ होता है सूरज अभी भी रुका है। हर साल सोल्स्टिस का दिन और समय अलग होता है। इसे मिडविंटर के नाम से भी जाना जाता है, यह घटना साल में दो बार होती है। उत्तरी गोलार्ध में यह सोल्स्टिस दिसम्बर में होता है जबकि दक्षिणी गोलार्ध में यह सोल्स्टिस जून में आता है।

इस तरह पृथ्वी के ध्रुव साल के अलग-अलग समय सूर्य की ओर झुकाव पाते हैं और अधिक सूर्य की रौशनी इन तक पहुँचती है। दिसम्बर महीने में पृथ्वी का उत्तरी ध्रुव सूर्य से दूर हो जाता है और दक्षिणी गोलार्ध को अधिक सूर्य की रौशनी मिलती है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :