कोरोना वायरस के कारण पूरे देश भर में लॉकडाउन है और यह लॉकडाउन 24 मार्च से शुरू हुआ था और इसकी तारीख 3 मई तक बढ़ा दी गई है। लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में ही हैं और उकता गए हैं। गूगल यूं तो अक्सर डूडल के ज़रिए हमें नए तोहफे या पुरानी यादें याद दिलाता है लेकिन इस समय लॉकडाउन में सर्च जायंट एक बढ़िया विकल्प के साथ आया है। Google ने अपने कुछ पुराने और प्रसिद्ध गेम्स की थ्रोबैक Doodle सीरीज़ की शुरुआत की है। इस सीरीज़ में डूडल के ज़रिए आज पसंदीदा गेम क्रिकेट को लॉन्च किया गया है। याद दिला दें इस गेम को पहली दफा 2017 में पेश किया गया था।
गूगल ने 2017 में ICC चैम्पियन ट्रॉफी का जश्न मनाने के लिए ये गेम लॉन्च किया था। अब लॉकडाउन के चलते लोग इसका आनंद उठा पाएंगे। आप गूगल पर ही क्रिकेट का मज़ा ले सकते हैं और इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की भी आवश्यकता नहीं है। Whatsapp पर खेलें ये गेम्स
आपको गूगल खोलते ही डूडल के तौर पर क्रिकेट गेम का डिज़ाइन देखेंगे। Google के लिंक पर क्लिक करते ही आप क्रिकेट गेम के पेज पर पहुँच जाएंगे जहां आपको प्ले का ऑप्शन मिलेगा। इस तरह प्ले ऑप्शन पर क्लिक करने पर यह आपको सीधे क्रिकेट के मैदान में ले जाएगा। यहाँ ग्राफिक्स को एक स्टेडियम की तरह बनाया गया है जो आपको स्टेडियम वाला एहसास दिलाएगा। यहाँ आपको प्लेयर्स के अलावा दर्शक भी नज़र आएंगे।
गूगल धीरे-धीरे अपनी डूडल सीरीज़ में कई पुरंगे गेम्स को लाइव कर रहा है जिन्हें बच्चे और बड़े सभी खेल सकते हैं। इंटरनेट की मदद से इन गेम्स को खेला जा सकता है।