Google इस तरह मना रहा है Earth Day

Updated on 22-Apr-2019
HIGHLIGHTS

गूगल ने बनाया डूडल

कई जीव और पेड़-पौधों को किया Doodle में शामिल

22 अप्रैल को हर साल मनाया जाता है Earth Day

आज Earth Day को मनाने के लिए Google ने एक बार फिर Doodle तैयार किया है। अन्य कई डूडल्स की तरह Google ने इस डूडल को भी ऐसा बनाया है जिसे देखने पर आज के दिन के बारे में काफी जानकारी हासिल होती है। कम्पनी ने इस आज के डूडल में पृथ्वी के कुछ अनोखे जीव और पेड़ पौधों को दिखाया है। इस डूडल के ज़रिए कम्पनी ने दर्शाया है कि पृथ्वी पर कितने तरह के अनोखे जीव रहते हैं और यह कितना ख़ास ग्रह है। 

यह डूडल स्लाइडशो फॉर्मेट में तैयार किया गया है जब आप डूडल पर बनाए प्ले के निशान पर क्लिक करते हैं तो सबसे पहले वॉन्डरिंग ऐल्बट्रॉस पक्षी को देखेंगे, यह पक्षी दुनिया का सबसे बड़े पंखों वाला पक्षी है। दूसरी स्लाइड पर पहुंचने पर पृथ्वी पर मौजूद सबसे लम्बे वृक्ष कोस्टल रेडवुड को देखा जा सकता है। 

इसी तरह तीसरे स्लाइड पर जाने पर धरती का सबसे छोटा मेंढक Paedophryne Amauensis देखा जा सकता है। चौथे स्लाइड में पानी में रहने वाले सबसे बड़े पौधे Amazon Water Lily को दिखाया गया है। पांचवी स्लाइड में आप Coelacanth नामक जीव को देखेंगे जो दुनिया का सबसे पुराना जीव है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह 40 करोड़ साल से अधिक समय से मौजूद है। स्लाइडशो में Deep Cave Springtail को भी दिखाया गया है जिन्हें पृथ्वी की सबसे अंधेरी गुफाओं में पाया गया था और इन्हें जीने के लिए किसी रौशनी की भी आवश्यकता नहीं है। 

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :