गूगल डूडल पर दिखा आज आकाशगंगा में होने वाले जेमिनिड मीटियोर शावर नज़ारा

Updated on 13-Dec-2018
HIGHLIGHTS

गूगल ने आज रात आकाश में होने वाले जेमिनिड मीटियोर शावर से सम्बंधित 7 स्लाइड का डूडल तैयार किया है।

दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन होने के बावजूद गूगल सर्च का होमपेज सामान्य रहता है। हालांकि, गूगल डूडल की बदौलत हमें यहां कुछ बदलाव देखने को भी मिलते हैं जो गूगल सर्च के होमपेज जो एक नया रूप देते हैं।

आज का गूगल डूडल आज आकाश में टूटते तारों से बनने वाले एक शानदार नज़ारे का पता देता है, जिसे ‘जेमिनिड्स’ इवेंट के नाम से जाना जाता है। यह जेमिनिड मीटियोर शावर 13 और 14 दिसम्बर के बीच की रात होगा। गूगल ने अपने डूडल में इस खूबसूरत घटना को 7 स्लाइड्स में तैयार किया है। जेमिनिड मीटियोर शावर को हिंदी में उल्कापात की बारिश भी कहा जाता है।

उल्कापात का मुख्य कारण होता है 3200 फैथौन नामक एक एस्ट्रॉयड है। और यह 523 दिनों में एक बार पृथ्वी के पास से गुज़रता है। इस समय पृथ्वी का रास्ता 3200 फैथौन एस्ट्रॉयड के रस्ते को काटता है और इस कारण यह उल्कापात होता है। इस समय सूर्य के नज़दीक होने के कारण इनका तापमान 800 डिग्री तक पहुँच जाता है और तेज़ी गति में निकलने की वजह से इसमें से एक पदार्थ निकलता है जो जेमिनिड मीटियोर शावर को दिखाता है। यह एस्ट्रॉयड पत्थर और धातु से बना होता है।

आज रात आकाशगंगा में होने वाली इस घटना को रात 9 बजे के बाद बिना दूरबीन या टेलिस्कोप के देखा जा सकता है और रात 12 बजे के आसपास आकाश में एक इसका खुबसूरत नज़ारा देखने को मिल सकता है और इस दौरान प्रतिघंटे 120 मीटियोर को देखे जाने की उम्मीद है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :