Google ने कुछ इस अंदाज़ में मनाया Tyrus Wong का जन्मदिन

Updated on 25-Oct-2018
HIGHLIGHTS

गूगल ने चीनी-अमेरिकी आर्टिस्ट टायरस वॉन्ग के 108वें जन्मदिन पर एनीमेशन वीडियो Doodle पर एक बहुत ही शानदार क्लिप दिखाई है। यह वीडियो टायरस वॉन्ग के जीवन से जुड़ा हुआ है।

गूगल चीनी-अमेरिकी आर्टिस्ट टायरस वॉन्ग (Tyrus Wong) का 108वां जन्मदिन गूगल डूडल पर उनके जीवन से जुडी वीडियो को दिखाकर मना रहा है आपको बता दे कि टायरस वॉन्ग का जन्म चीन के गुआंडोंग क्षेत्र में 25 अक्टूबर 1910 को हुआ था। इसके बाद जब वो 9 साल के हुए तब अपने पिता के साथ USA चले गए। इसी के साथ वह आखिरी बार अपनी माँ और बहन से मिले। अमेरिका में आने के बाद Tyrus Wong को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बहुत ही मुश्किलों में उन्हें वहां एंट्री मिली। ऐसा इसलिए था क्योंकि 'Chinese Exclusion Act' के तहत उनका वहां पर  प्रवेश वर्जित था। बाद में लॉस एंजेलेस, कैलिफोर्निया में सेटल होने के बाद उन्होंने स्कूल जाना शुरू किया। स्कूलिंग के दौरान उनके शिक्षकों ने उनकी कला को पहचाना और उन्हें एक मौका देने के बारे में सोचा जिससे वो अपने हुनर को आगे ले जा सकें। इसपर ध्यान देते हुए Otis Art Institute के लिए उन्हें स्कॉलरशिप दी गई और उन्होंने वहां एडमिशन लिया।
 
ग्रेजुएशन के बाद टायरस वॉन्ग ने एक टैलेंटेड एनिमेटर, कॉलिग्राफर, म्यूरलिस्ट और सेट डिज़ाइनर के रूप में दुनिया के सामने खुद को पेश किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हॉलीवुड से की। इस बीच हॉलीवुड में उन्होंने डिज़्नी के कई जाने-माने काम किए जिनमें 'Bambi' भी शामिल था। इन सब के बाद उनकी पहचान एक बैकग्राउंड आर्टिस्ट के रूप में ही हुई। डिज़्नी और वॉर्नर ब्रदर्स में उन्होंने लगभग 26 साल बतौर प्रोडक्शन असिस्टेंट काम किया।

उन्होंने पेंटिंग में भी अपना हाथ आज़माया। उनकी पेंटिंग Picasso और Matisse जैसे आर्टिस्टों के साथ प्रदर्शनी में लगाई गई लेकिन Bambi की वजह से ही डिज़्नी ने उन्हें 'डिज़्नी लेजेंड' का सम्मान दिया। 2017 में 106 की उम्र में Wong का देहांत हो गया जिसके बाद कला के प्रति समर्पित उनके टैलेंट को पूरी दुनिया ने जाना। अपनी उम्र के आखिरी पड़ाव तक उन्होंने अपना काम जारी रखा था।

 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :