बाल दिवस के मौके पर Google ने कुछ ऐसा बनाया Doodle

बाल दिवस के मौके पर Google ने कुछ ऐसा बनाया Doodle
HIGHLIGHTS

14 नवम्बर बाल दिवस को मनाने के लिए गूगल ने नया डूडल तैयार किया है जिसे मुंबई के पिंगला राहुल मोरे ने बनाया है।

गूगल ने आज बाल दिवस के मौके पर गूगल डूडल तैयार किया है जिसे मुंबई से पिंगला राहुल मोरे ने बनाया है, जो भारत में 2018 डूडल 4 गूगल प्रतिस्पर्धा के विजयी हैं। डूडल में दिखाया गया है एक लड़की दूरबीन की मदद से असमान और तारों को देख रही है। अपने विचार को संप्रेषित करने के लिए वह अंतरिक्ष में विस्तार से देखने की कोशिश करती है जहां आकाशगंगा, ग्रहों और स्पेसक्राफ्ट्स की छवि को दिखाया गया है। 

बाल दिवस के दिन देश में सभी विद्यालयों में भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिवस के दिन कई तरह की एक्टिविटीज़ कराई जाती हैं। भारत में जवारलाल नेहरु के जन्मदिवस को मनाने के लिए बाल दिवस मनाया जाता है जिनका जन्म 14 नवम्बर 1889 को हुआ था।

जवाहरलाल नेहरु को चाचा नेहरु और चाचा जी के नाम से याद किया जाता है और देश भर में बच्चों के प्रति उनके प्रेम को याद किया जाता है। 1947 में देश आज़ाद होने से पहले 20 नवम्बर को बाल दिवस मनाया जाता था, इस दिन को यूनाइटेड नेशंस द्वारा युनिवर्सल चिल्ड्रेन डे के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन देश भर में विद्यालयों में कई तरह के खेल-प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo