22 carat और 24 carat sone ka bhav: 30 सितंबर को कितना है Gold Rate? डिटेल में जानें

Updated on 30-Sep-2024

Gold Price Today: आज, 30 सितंबर, 2024 को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 77,390 रुपए है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 70,950 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जो लोग कम मात्रा में सोना खरीदना चाहते हैं, उनके लिए 1 ग्राम सोने का भाव 7,739 रुपए है। पिछले हफ्ते से 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1.63 प्रतिशत से बढ़ा है, और पिछले 10 दिनों में यह करीबन 1.90 प्रतिशत से बढ़ा है। दूसरी ओर चांदी की कीमत वर्तमान में 91,380 प्रति किलोग्राम है।

नोएडा में सोने की कीमतें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली) में दिखी गई कीमतों के अनुरूप चल रही हैं। बल्कि पिछले कुछ महीनों में हमने नोएडा में सोने की कीमतों को बहुत मुश्किल से बढ़ते हुए देखा है। इस स्थिरता ने निवेशकों को थोड़ा उतावला कर दिया है। हालांकि, शहर में जो लोग कीमती धातु में निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह मुद्रास्फीति के खिलाफ सबसे अच्छा बचाव प्रदान करता है। आइए जानते हैं कि आज 22-कैरेट और 24-कैरेट सोने की 1 ग्राम, 8 ग्राम, 10 ग्राम और 100 ग्राम सोने की कीमतें कितनी हैं।

24 & 22 Karat Gold Price in India
Gram 24 Karat Gold Price 22 Karat Gold Price
1 Gram ₹ 7,739 ₹ 7,095
8 Grams ₹ 61,912 ₹ 56,760
10 Grams ₹ 77,390 ₹ 70,950
100 Grams ₹ 7,73,900 ₹ 7,09,500

22 कैरेट सोने का रेट

अब बात करें 22-कैरेट सोने की तो इसके 1 ग्राम की कीमत 15 से घटकर 7,095 हो गई है। आज 8 ग्राम 22 कैरेट सोने को 120 रुपए की गिरावट के साथ 56,760 रुपए में खरीदा जा सकता है। जबकि 10 ग्राम सोना आज 70,950 रुपए (कल की तुलना में 150 रुपए सस्ता) में मिल रहा है। इसके बाद 100 ग्राम 22-कैरेट सोने की कीमत पूरे 1500 रुपए से घटकर 7,09,500 रुपए हो गई है।

24 कैरेट सोने का रेट

आखिर में आते हैं 24-कैरेट सोने के भाव पर, तो इसे 1 ग्राम के लिए 16 रुपए की गिरावट से 7,739 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं 8 ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत आज 128 से घटकर 61,912 रुपए हो गई है। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव आज 77,390 रुपए (कल की तुलना में 160 रुपए कम) है। अंत में 100 ग्राम सोने की कीमत आज 1600 रुपए की गिरावट के साथ 7,73,900 रुपए हो गई है।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :