Gold Rate Today: आज भारत में सोने की कीमतें स्थिर, जानिए अपने शहर में सोने की कीमतें

Gold Rate Today: आज भारत में सोने की कीमतें स्थिर, जानिए अपने शहर में सोने की कीमतें
HIGHLIGHTS

28 मार्च 2022, भारत में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 48,390 रुपये है

गहनों पर कैरेट के अनुसार सोने पर हॉल मार्क के निशान बनाए जाते हैं

22 कैरेट सोने का इस्तेमाल सबसे ज्यादा सोने के गहने बनाने में किया जाता है

भारत में सोने के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने का भाव स्थिर है और 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 50,000 रुपये से कम है। गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, आज यानी 28 मार्च 2022 को भारत में 100 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 4,83,900 रुपये है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 48,390 रुपये पर बना हुआ है।  

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 48,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोने की कीमतें देश में सबसे ज्यादा हैं। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 48,440 रुपये है। केरल में 22 कैरेट सोना 48,390 रुपये में मिलेगा, जो देश की राजधानी के बराबर है। 

यह भी पढ़ें: अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले हैं ये पांच स्मार्टफोंस: Poco, OnePlus, realme के फोंस हैं शामिल

Gold price

मार्च 28, 2022 को सोने की कीमत 

कोलकाता समेत देश के सभी बड़े शहरों में आज सोने के भाव स्थिर हैं। 28 मार्च 2022 को जानिए कि आखिर देश के अलग अलग भाग में सोने की कीमत क्या है। यह जानना जरूरी है कि सोने की यह कीमत आपके स्थानीय मूल्य से मेल नहीं खा सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जीएसटी, टीडीएस और अन्य करों को इस सोने की दर में नहीं जोड़ा जाता है, बल्कि स्थानीय मूल्य में जोड़ा जाता है। यहां भारत के विभिन्न शहरों में प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव दिए गए हैं। Goodreturns.in भारत के विभिन्न शहरों में प्रति 10 ग्राम सोने की दरों पर विस्तृत डेटा प्रदान करता है।

भारत के प्रमुख शहरों, मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, हैदराबाद, केरल, विशाखापत्तनम, मैसूर, विजयवाड़ा में 22 कैरेट सोने की कीमत 48,390 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 52,790 रुपये है। सबसे ज्यादा सोने का भाव चेन्नई में है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 48,440 रुपये है। वडोदरा में 22 कैरेट सोने की कीमत 48,250 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 52,640 रुपये है। जयपुर और लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव 48,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 52,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 48,280 रुपये और 22 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 52,670 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M33 5G की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, इस दिन लॉन्च करेगा सैमसंग अपना नया 5G फोन

Gold  Rate

22 कैरेट सोने का इस्तेमाल ज्यादातर सोने के गहनों को बनाने में किया जाता है। हालांकि, कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। हॉलमार्क ज्वेलरी कैरेट सोने पर अंकित होती है। भारत में 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट सोने पर 875 और 18 कैरेट सोने पर 750 लिखा होता है।

यह भी पढ़ें: RRR की कमाई में वीकेंड पर आया उछाल, जानें अब तक का कलेक्शन

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo