Gold Rate Today: आज फिर बढ़ी सोने की कीमत, जानिए 4 अक्टूबर को कितना है 22 carat और 24 carat sone ka bhav

Updated on 04-Oct-2024

Gold Rate Today: आज, 4 अक्टूबर, 2024 को भारत में सोने की कीमतें 77,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास हैं। 24 कैरेट सोना, जिसे अपनी सबसे उच्चतम शुद्धता के लिए जाना जाता है, की कीमत आज 10 ग्राम के लिए 77,730 रुपए है। जबकि आभूषण खरीदने वालों के लिए 22 कैरेट सोना, जो अपनी मिश्र धातु संरचना के कारण ज्यादा टिकाऊ होता है, की कीमत 71,270 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

जो लोग कम मात्रा में सोना खरीदना चाहते हैं, उनके लिए 1 ग्राम 24-कैरेट सोने का भाव 7,773 रुपए है। कई कारणों, जैसे कि आर्थिक स्थितियाँ, भूराजनीतिक घटनाओं और मांग और पूर्ति आदि से इन कीमतों में उतार-चढ़ाव आता रहता है। आइए जानते हैं कि आज 22-कैरेट और 24-कैरेट सोने की 1 ग्राम, 8 ग्राम, 10 ग्राम और 100 ग्राम सोने की कीमतें कितनी हैं।

24 & 22 Karat Gold Price in India
Gram 24 Karat Gold Price 22 Karat Gold Price
1 Gram ₹7,773 ₹7,127
8 Grams ₹62,184 ₹57,016
10 Grams ₹77,730 ₹71,270
100 Grams ₹777,300 ₹712,700

22 कैरेट सोने का रेट

अब बात करें 22-कैरेट सोने की तो इसके 1 ग्राम की कीमत 9 रुपए से बढ़कर 7,127 रुपए हो गई है। आज 8 ग्राम 22 कैरेट सोने को 72 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 57,016 रुपए में खरीदा जा सकता है। जबकि 10 ग्राम सोना आज 71,270 रुपए (बीते कल की तुलना में 90 रुपए महंगा) में मिल रहा है। इसके बाद 100 ग्राम 22-कैरेट सोने की कीमत पूरे 900 रुपए से बढ़कर 712,700 रुपए हो गई है।

24 कैरेट सोने का रेट

अब में आते हैं 24-कैरेट सोने के भाव पर, तो इसे 1 ग्राम के लिए 10 रुपए की बढ़ोतरी से 7,773 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं 8 ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत आज 80 रुपए से बढ़कर 62,184 रुपए हो गई है। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव आज 77,730 रुपए (बीते कल की तुलना में 100 रुपए ज्यादा) है। अंत में 100 ग्राम सोने की कीमत आज 1000 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 777,300 रुपए हो गई है।

24 कैरेट सोने की शुद्धता कैसे जाँचें?

सोने की शुद्धता को कैरेट में मापा जाता है और कैरेट को 22, 24, 18, 14, 10 और अन्य श्रेणियों में रखा जाता है। सोने की शुद्धता जाँचने के लिए आपको बस आभूषण पर लगे कैरेट स्टैम्प को देखना चाहिए। ज्वैलर्स के लिए सोने के प्रत्येक आभूषण पर हॉल मार्क और सोने का कैरेट देना अनिवार्य होता है।

गोल्ड हॉलमार्किंग क्या होती है?

भारतीय सरकार ने जून 2021 से गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया था। ब्यूरो ऑफ स्टैंडर्ड्स (BIS) आभूषण में सोने की शुद्धता की गारंटी देते हुए एक क्वालिटी सर्टिफिकेट जारी करता है। यह सर्टिफिकेट सभी रजिस्टर्ड ज्वैलर्स के लिए जारी किया जाता है। वर्तमान में 14, 18, और 22 कैरेट सोने के आभूषण पर गोल्ड हॉलमार्किंग की अनुमति है।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :