Gold Rate Today: सोने की कीमत में बढ़ोतरी! 3 अक्टूबर को कितना है 22 carat और 24 carat sone ka bhav

Updated on 03-Oct-2024

Gold Rate Today: आज, 3 अक्टूबर, 2024 को भारत में सोने की कीमतें 77,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास हैं। 24 कैरेट सोना, जिसे अपनी सबसे उच्चतम शुद्धता के लिए जाना जाता है, की कीमत आज 10 ग्राम के लिए 77,630 रुपए है। जबकि आभूषण खरीदने वालों के लिए 22 कैरेट सोना, जो अपनी मिश्र धातु संरचना के कारण ज्यादा टिकाऊ होता है, की कीमत 71,180 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

जो लोग कम मात्रा में सोना खरीदना चाहते हैं, उनके लिए 1 ग्राम 24-कैरेट सोने का भाव 7,763 रुपए है। कई कारणों, जैसे कि आर्थिक स्थितियाँ, भूराजनीतिक घटनाओं और मांग और पूर्ति आदि से इन कीमतों में उतार-चढ़ाव आता रहता है। आइए जानते हैं कि आज 22-कैरेट और 24-कैरेट सोने की 1 ग्राम, 8 ग्राम, 10 ग्राम और 100 ग्राम सोने की कीमतें कितनी हैं।

24 & 22 Karat Gold Price in India
Gram 24 Karat Gold Price 22 Karat Gold Price
1 Gram ₹7,763 ₹7,118
8 Grams ₹62,104 ₹56,944
10 Grams ₹77,630 ₹71,180
100 Grams ₹776,300 ₹711,800

22 कैरेट सोने का रेट

अब बात करें 22-कैरेट सोने की तो इसके 1 ग्राम की कीमत 52 रुपए से बढ़कर 7,118 रुपए हो गई है। आज 8 ग्राम 22 कैरेट सोने को 416 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 56,944 रुपए में खरीदा जा सकता है। जबकि 10 ग्राम सोना आज 71,180 रुपए (कल की तुलना में 520 रुपए महंगा) में मिल रहा है। इसके बाद 100 ग्राम 22-कैरेट सोने की कीमत पूरे 5200 रुपए से बढ़कर 711,800 रुपए हो गई है।

24 कैरेट सोने का रेट

आखिर में आते हैं 24-कैरेट सोने के भाव पर, तो इसे 1 ग्राम के लिए 56 रुपए की बढ़ोतरी से 7,763 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं 8 ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत आज 456 रुपए से बढ़कर 62,104 रुपए हो गई है। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव आज 77,630 रुपए (कल की तुलना में 560 रुपए ज्यादा) है। अंत में 100 ग्राम सोने की कीमत आज 5600 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 776,300 रुपए हो गई है।

सोने (Gold) के बारे में अधिक जानकारी

24 Karat Gold

24-कैरेट उच्चतम सोने का कैरेट होता है और यह निवेश उद्देश्यों के लिए सबसे अच्छा होता है क्योंकि यह सोना अपने सबसे शुद्ध रूप में होता है। हालांकि, शुद्ध सोने के आभूषण रोज़मर्रा में पहनने के लिए उपयुक्त नहीं होते क्योंकि आसानी से मुड़ जाते हैं और आमतौर पर इन्हें लॉकर या स्टोरेज में रखा जाता है और केवल विशेष अवसरों के लिए ही बाहर निकाला जाता है। इसे बहुत सावधानीपूर्वक संभालने और देखभाल की आवश्यकता होती है। 24-कैरेट सोने को ज्यादातर सोने के सिक्के, बार आदि बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और यह बहुत महंगा होता है।

22 Karat Gold

22-कैरेट में सोने के 22 हिस्से अन्य धातु/मिश्र धातु जैसे कि तांबा, चांदी, निकेल और जिंक के दो हिस्सों के साथ मिश्रित होते हैं। इसे 916 गोल्ड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें 91.67 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। 22-कैरेट सोने की बनावट सख्त और 24-कैरेट सोने से ज्यादा टिकाऊ होती है। यह आभूषण बनाने के लिए ज्यादा उपयुक्त होता है।

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :