एलन मस्क ने जापान में शुरु की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस

एलन मस्क ने जापान में शुरु की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस
HIGHLIGHTS

एलन मस्क द्वारा संचालित स्टारलिंक ने मंगलवार को जापान में स्पेसएक्स की सस्ती सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की शुरुआत की।

जापान के अलावा, स्टारलिंक वर्तमान में लगभग 40 देशों में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस दे रहा है।

एलन मस्क द्वारा संचालित स्टारलिंक ने मंगलवार को जापान में स्पेसएक्स की सस्ती सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की शुरुआत की। जापान के अलावा, स्टारलिंक वर्तमान में लगभग 40 देशों में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस दे रहा है।

स्टारलिंक स्पेसएक्स द्वारा संचालित सैटेलाइट का एक समूह है। 2023 के बाद, इसका लक्ष्य ग्लोबल मोबाइल फोन सेवा प्रदान करना है। स्पेसएक्स के सितंबर तक कक्षा में 2,300 से अधिक ऑपरेशनल स्टारलिंक सैटेलाइट्स हैं।

यह भी पढ़ें: चलाना चाहते हैं Jio-Airtel का सुपरफास्ट 5G तो अभी खरीद लें ये 15 हजार में आने वाले 5G स्मार्टफोन

satellite intenret elon musk in japan

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर, स्पेसएक्स ने पोस्ट किया: स्टारलिंक ने जापान में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू की। इससे पहले, मस्क ने घोषणा की थी कि स्पेसएक्स ने 1 मिलियन से अधिक स्टारलिंक टर्मिनल्स का निर्माण किया था।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने पिछले महीने घोषणा की थी कि स्टारलिंक अब अंटार्कटिका सहित सभी महाद्वीपों पर सक्रिय है। स्टारलिंक लगभग 50-200 एमबीपीएस की स्पीड प्रदान कर सकता है।

अंटार्कटिका में मैकमुडरे स्टेशन में गर्मियों के दौरान लगभग 1,000 लोग रहते हैं और काम करते हैं और उनके पास पहले से ही सैटेलाइट इंटरनेट है, जो कि कठिन परिस्थितियों में विश्वसनीय नहीं है। यूएस अंटार्कटिक कार्यक्रम के अनुसार, वर्तमान में सभी के लिए 17 एमबीपीएस लिंक है।

यह भी पढ़ें: OPPO Reno 9 कैमरा एरे डिजाइन से मिले कुछ बदलावों के संकेत

IANS

IANS

Indo-Asian News Service View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo