Coronavirus Lockdown: Netflix के टॉप 6 शोज, जो आपके मनोरंजन में देंगे साथ

Updated on 01-Apr-2020
HIGHLIGHTS

हम देख रहे हैं देश में 21 दिनों का लम्बा लॉकडाउन चल रहा है, इसी कारण आप अपने घर पर ही रह रहे हैं, अब ऐसे में अपना टाइम कैसे पास करें यह एक बड़ी समस्या है

हालाँकि हम आज आपकी इस समस्या का हल ले आये हैं, क्योंकि हम आपको बताने वाले हैं कि आप Netflix पर किन टॉप 6 शोज का आनंद ले सकते हैं

हम सभी कोरोनावायरस के चलते देश में लगाए गए लॉकडाउन (दिनों के लिए) के दूसरे सप्ताह में कदम रख चुके हैं। अब जब ऐसा चल रहा हैं, और अभी लम्बे समय तक चलने वाला भी है, तो हम आपको बता देते हैं कि आपके पास बहुत समय है कि आप अपने लिए कुछ बेस्ट चुनाव कर सकें। आज हम आपको बता रहे हैं कि आप Netflix पर कुछ सबसे बेस्ट शोज का आनंद इसी दौरान ले सकते हैं। हालाँकि अगर आप चाहते हैं कि आप नेटफ्लिक्स के इन सभी शोज को जिनके बारे में हम आपको अभी बताने जा रहे हैं, देख सकते हैं। तो सबसे पहले आपके पास या तो नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन होना जरुरी है, या आपको यह लेना होगा। अब जिनके पास यह सब्सक्रिप्शन है। वह इन टॉप 6 शोज का आनंद ले सकते हैं। आइये अब आपको बताते हैं कि आखिर आप इस दौरान यानी भारत में 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान किन Netflix शोज का आनंद ले सकते हैं।

Ozark Season 3

इस लिस्ट में पहले नंबर यह आता है, Ozark Season 3। इस शो का आनंद आप इसी दौरान बड़ी आसानी से उठा सकते हैं, यहाँ आप इससे जुड़ा एक विडियो भी देख सकते हैं।

MASKA

इसके बाद इस लिस्ट में MASKA नाम का शो आता है, इस शो में मनीषा कोइराला आपको नजर आने वाली है। इसकी शो की कहानी बड़ी दिलचस्प है, आप इससे जुड़ा एक विडियो भी यहाँ देख सकते हैं।

Ladies Up Season 1

लिस्ट में तीसरे नंबर यह  Ladies Up Season 1 आता है, इस शो में आपको देश की जानी मानी फीमेल कॉमिक मिलने वाली हैं। इस शो में आपको पता चलने वाला है कि आखिर महिलाएं भी इस क्षेत्र में किसी भी तरह से कम नहीं है, अर्थात् महिलाएं भी लोगों को हंसा सकती हैं. इस शो से जुड़ा एक विडियो आप यहाँ देख सकते हैं। 

Little Things

इसके बाद इस लिस्ट में Little Things नाम का यह शो आता है। यह एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जिसे देखकर आपको काफी मज़ा आने वाला है, आप इससे जुड़ा एक विडियो यहाँ देख सकते हैं।

Sacred Games

रुपहले परदे के जानें मानें सुपर स्टार सैफ अली खान ने इस शो के माध्यम से अपना डिजिटल डेब्यू किया है। इस शो को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। साथ इनका साथ दिया है, विक्रमादित्य मोटवाने ने। सैफ अली खान ने इस शो में एक पुलिस वाले का रोल निभाया है। आप इससे जुड़े एक विडियो को यहाँ देख सकते हैं।

Delhi Crime

यह एक सेवेन पार्ट सीरीज है, जिसे रिची मेहता की ओर से लिखा और डायरेक्ट किया गया है। यह एक गैंगरेप की कहानी है. यहाँ आप इससे जुड़ा एक विडियो देख सकते हैं। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :