TikTok Ban in India: TikTok के साथ इन चीनी एप्स पर भारत में लगी रोक, क्या कहते हैं आप?

TikTok Ban in India: TikTok के साथ इन चीनी एप्स पर भारत में लगी रोक, क्या कहते हैं आप?
HIGHLIGHTS

भारत सरकार की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है

आपको बता देते हैं कि भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद के बाद अब भारत सरकार ने देश में टिकटोक और UC Browser के साथ 59 चीनी एप्स पर बैन लगा दिया गया है

अब भारत में नहीं चला सकेंगे चीनी एप्प TikTok…

भारत चीन विवाद के बाद आज भारत सरकार (India Ban China Apps) की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है, आपको बता देते हैं कि देश में चीनी एप्प TikTok पर बैन (TikTok Ban) लगा दिया गया है, इसका मतलब है कि देश में अब चीनी एप्स को आप नहीं चला सकेंगे। आपको यह भी बता देते हैं कि देश की जनता भी इस फैसले के लिए काफी समय से मांग कर रही थी। अब जाकर आज केंद्र सरकार यानी Modi सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, आपको बता देते हैं कि देश में टिकटोक के साथ साथ UC  Browser और जाने माने कई चीनी एप्स (Chinese Apps) के साथ साथ 59 अन्य चीनी एप्स (Chinese Mobile Apps) को भी बैन कर दिया गया है। 

आपको बता देते है कि कुछ समय पहले ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से कुछ चीनी यानी चाइनीज एप्स की एक लिस्ट तैयार करने के बाद उसे मोदी सरकार को सौंपा था और अपील की थी कि इन चीनी एप्स को देश में बैन किया जाना चाहिए, हालाँकि इसके अलावा यह भी कहा गया था कि लोगों को अपने मोबाइल फोंस से इन एप्स को तुरंत ही हटा देना चाहिए, असल में आपको बता देते हैं कि इन एप्स की मदद से चीन के पास भारत का जरुरी डाटा पहुंच रहा था। इसके पीछे के बड़े कारण पर नजर डालें तो यह कहा गया था कि इन एप्स के माध्यम से चीन भारतीय डेटा हैक कर सकता है।

(China App List) किन चीनी एप्स को किया गया है बैन? 

आपको बता देते है कि इस लिस्ट में TikTok के साथ अन्य कई चीनी एप्स को रखा गया है। इस लिस्ट में अन्य एप्स की बात करें तो इसमें Shareit, Kwai, UC Browser, Baidu map, Shein, Clash of Kings, DU battery saver, Helo, Likee, YouCam makeup, Mi Community, CM Browers, Virus Cleaner, APUS Browser, ROMWE, Club Factory, Newsdog, Beutry Plus, WeChat, UC News, QQ Mail, Weibo, Xender, QQ Music, QQ Newsfeed, Bigo Live, SelfieCity, Mail Master, Parallel Space, Mi Video Call — Xiaomi, WeSync, ES File Explorer, Viva Video — QU Video Inc, Meitu, Vigo Video, New Video Status, DU Recorder, Vault- Hide, Cache Cleaner DU App studio, DU Cleaner, DU Browser, Hago Play With New Friends, Cam Scanner, Clean Master — Cheetah Mobile, Wonder Camera, Photo Wonder, QQ Player, We Meet, Sweet Selfie, Baidu Translate, Vmate, QQ International, QQ Security Center, QQ Launcher, U Video, V fly Status Video, Mobile Legends, और DU Privacy। हालाँकि अब देखना होगा कि आखिर क्या सरकार आने वाले समय में देश में चीनी प्रोडक्ट्स पर भी रोक लगाती है, इन प्रोडक्ट्स में सबसे ज्यादा मार्किट शेयर अपने नाम किये गए मोबाइल ब्रांड्स हैं। हालाँकि इस बारे में अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन आने वाले समय में आखिर सरकार क्या फैसला लेती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

tiktok and 59 chinese apps ban in india 

अभी कुछ समय पहले से ही TikTok देश में चर्चा का विषय रहा है, असल में आपको बता देते हैं कि टिकटोक की अचानक से रेटिंग गिरना शुरू हो गई थी जिसके पीछे का बड़ा कारण था। पिछले कुछ समय से TikTok को लेकर इन्टनेट पर खबरों का सिलसिला जारी है, Google Play Store पर भी TikTok की रेटिंग निरंतर गिर रही है, अब तो यह माहौल है कि यह रेटिंग मात्र 1 पर आने वाली है। हालाँकि कुछ समय पहले तक यह रेटिंग 4.5 हुआ करती थी। अब ऐसा क्या हुआ है कि TikTok की रेटिंग इतनी तेज़ी से क्यों गिर रही है, जिस शोर्ट विडियो प्लेटफार्म ने अभी कुछ समय पहले तक फेसबुक और व्हाट्सएप्प जैसे धुरंधरों को भी पछाड़ा हुआ था, वह अचानक से अपनी प्रसिद्धता को क्यों खोता जा रहा है, आज हम आपको इसके पीछे के कारणों की एक झलक दिखाने वाले हैं। हालाँकि इसके पहले आपसे पूछ ही लेते हैं कि आखिर क्या आप भी TikTok इस्तेमाल कर रहे हैं?

क्या था TikTok का यह विवादित विडियो?

आपको बता देते हैं कि TikTok पर एक इन्फ्लूऐंसर फैज़ल सिद्दीकी (Faizal Siddiqui) की एक विडियो पोस्ट किया गया था, जिसके बाद अह विवाद शुरू हुआ था, आपको बता देते हैं कि यह आरोप इस व्यक्ति पर सामने आया है कि यह एसिड अटैक को इस विडियो के माध्यम से प्रमोट कर रहे हैं। इस विडियो के आने के बाद से कई सेलेब्रिटी ने इस पर अपनी आपत्ति जताई थी, इसके साथ राष्ट्रीय महिला आयोग में भी इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा रुपहले परदे के जानें मानें अभिनेता परेश रावल ने तो यहाँ तक एक ट्विट करके कह दिया कि TikTok को बैन किया जाना चाहिए।

बैन किया गया फैज़ल सिद्दीकी (Faizal Siddiqui) का अकाउंट

टिकोटोक इंडिया ने अपने लोकप्रिय स्टार फैजल सिद्दीकी के खाते को बैन कर दिया है, जिसने कथित तौर पर एसिड अटैक का सपोर्ट करने वाला एक विडियो TikTok पर पोस्ट किया था। TikTok  के प्रवक्ता ने indianexpress से कहा है कि,  "हम किसी भी आगे की कार्रवाई के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अपना समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

सोशल मीडिया पर TikTok के लिए घृणा का भाव 

हालांकि, इस घटना ने सोशल मीडिया पर TikTok के लिए घृणा का एक नया ही दौर शुरू कर दिया है, जिसमें सामग्री को बेहतर ढंग से नहीं दिखाने के लिए इसके खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायतें सामने आ रही हैं, इस मामले के बाद सभी चाहते हैं कि देश में TikTok को बैन किया जाये।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo